भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में रचा इतिहास, स्पेन को हराकर 52 साल बाद जीता मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। पुरुष हॉकी टीम को मिली बड़ी सफलता। भारत ने 2-1 से मुकाबला जीता।

Paris Olympics

Olympic bronze in men’s hockey: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रचते हुए स्पेन को हराकर 52 साल बाद जीता का स्वाद चखा है। सेमीफाइनल में जर्मनी से हार के दो दिन बाद ही भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर अपना दूसरा कांस्य पदक जीता। इसको मिलाकर भारक ओलंपिक 2024 में अबतक चार पदक जीत चुका है।

भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ शानदार जीत भी शामिल है। हालांकि जर्मनी के आखिरी गोल ने भारत के गोल्ड जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में स्पेन ने शुरुआती 30 मिनट में अपना दबदबा बनाए रखा और बेहतरीन खेल दिखाया। स्पेनिश टीम के आक्रामक रवैये ने भारत को थोड़ा परेशान किया और मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्पेन को महत्वपूर्ण शुरुआती बढ़त दिला दी।

इस झटके के बावजूद, भारत ने पहले हाफ का खेल खत्म होने से सिर्फ़ 21 सेकंड पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-1 की बराबरी करवाई। दूसरे हाफ में भारत ने बढ़त का फायदा उठाया और हरमनप्रीत ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की और एक और पेनल्टी कॉर्नर गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।

 

Exit mobile version