जिन लोगों ने फिल्म एनिमल देखी है, उन्हें याद होगा कि फिल्म में रश्मिका मंदाना की मां का रोल इंदिरा कृष्णन ने निभाया था। अब इंदिरा रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर से काम करने जा रही हैं। रामायण में माता कौशल्या का किरदार इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) निभाएंगी।
इंदिरा एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) केसर, कहानी घर घर की और ये हैं चाहतें जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। बात अगर रामायण की दूसरी कास्टिंग को लेकर करें तो, फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही है। एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में होगी। विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें :- हॉलीवुड स्टार Vin Disel ने दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये खास बात!
हनुमान के लिए सनी देओल को चुना गया है। रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभाएंगे। रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। रामायण दिवाली 2025 पर रिलीज की जा सकती है।