नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना परचम बखूबी लहराया है। दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में होती है। अपने काम और परफॉर्मेंस से छाई रहने वाली ये अदाकारा एक बार फिर से ख़बरों में हैं। चलिए उनके ख़बरों में आने की वजह भी जान लेते हैं। दरअसल हॉलीवुड स्टार विन डीजल (Vin Disel) की वजह से दीपिका एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि विन डीजल दीपिका पादुकोण को काफी पसंद करते हैं। दीपिका विन के साथ एक्स,एक्स,एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नज़र आ चुकी हैं। चलिए अब जान लेते हैं आखिर इस बार विन डीजल के किस काम की वजह से ये एक्ट्रेस ख़बरों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में विन डीजल (Vin Disel) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक पिक्चर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में एक दिल छू लेने वाली बात भी लिखी है।
विन डीजल (Vin Disel) ने लिखा, यह तस्वीर तब की है, जब मैं भारत गया था। मैंने दीपिका से वादा किया था, कि मैं उनके देश जरूर आऊंगा और मैंने अपना वादा पूरा किया। आपको बता दें, विन डीजल इससे पहले भी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर प्यार दिखा चुके हैं।
ये भी पढ़ें :- कभी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान तो कभी लड़कियों को धोखा देना और अब नशा पार्टी क्यों विवादों में है Munawar Faruqui?
इतना ही नहीं विन डीजल ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे लिखा, जब मैं उन निर्देशकों के बारे में सोचता हूं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में मुझे एक से ज्यादा बार कास्ट किया है या वे दोबारा ऐसा करना चाहते हैं, तो हमेशा विनम्र हो जाता हूं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है।