एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ रामायण में नज़र आएंगी Indira Krishnan

रामायण में श्रीराम की मां कौशल्या का किरदार निभाने के लिए एक टीवी एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) की रामायण में एंट्री हो गई है।

Indira Krishnan

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के सुपरहिट होने के बाद अब रामायण को लेकर दर्शकों के बीच हाई बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले हैं। रामायण की कास्टिंग को लेकर कई बार बड़े अपडेट्स आ चुके हैं। एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रामायण में श्रीराम की मां कौशल्या का किरदार निभाने के लिए एक टीवी एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) की रामायण में एंट्री हो गई है।

जिन लोगों ने फिल्म एनिमल देखी है, उन्हें याद होगा कि फिल्म में रश्मिका मंदाना की मां का रोल इंदिरा कृष्णन ने निभाया था। अब इंदिरा रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर से काम करने जा रही हैं।  रामायण में माता कौशल्या का किरदार इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) निभाएंगी।

इंदिरा एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) केसर, कहानी घर घर की और ये हैं चाहतें जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। बात अगर रामायण की दूसरी कास्टिंग को लेकर करें तो, फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही है। एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में होगी। विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें :- हॉलीवुड स्टार Vin Disel ने दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये खास बात!

हनुमान के लिए सनी देओल को चुना गया है। रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभाएंगे। रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। रामायण दिवाली 2025 पर रिलीज की जा सकती है।

Exit mobile version