आज जन्नत (Jannat Zubair) का नाम सोशल मीडिया यूज करने वाला लगभग हर शख्स जानता है। इंडिया में टिक टॉक के जमाने में तो इस अदाकारा ने सबके पसीने छुड़ा रखे थे। बढ़ती पॉपुलैरिटी ने जन्न्त जबैर को आज के टाइम में इंटरनेट की पॉपुलर इंफ्लुएंसर भी बना रखा है।
जब चाइनीस ऐप का कई देशों में बोलबाला चल रहा था तो उस वक्त जन्न्त जुबैर (Jannat Zubair) ने भी इस के जरिए बवाल काट रखा था। उस वक्त ये एक्ट्रेस टिक टॉक पर काफी फेमस थी। महज 22 साल की उम्र में आज इस एक्ट्रेस ने अपना स्ट्रांग बैंक बैलेंस बना रखा है।
जन्न्त जुबैर दिल मिल गए, काशी, अब ना रहा तेरा कागज कोरा, फुलवा, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप और तू आशिकी जैस टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं ये यंग एक्ट्रेस छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। साल 2018 में आई फिल्म हिचकी में जन्नत एक्टिंग करते हुए नज़र आई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने लीड रोल प्ले किया था।
मासूम सी दिखने वाली जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) को उनके फैंस खतरों से खेलते हुए भी देख चुके हैं। रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में जन्नत कई खतरनाक स्टंटस परफार्म करते हुए दिखाई दी थीं। अपनी सेल्फ Earn से जन्नत जुबैर ने अपने सपनों का महल भी बनवाया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने सभी फैंस के साथ शेयर की थी।
ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor का करण जौहर को डांटते हुए वीडियो हुआ वायरल
इतना ही नहीं मशहूर पत्रिका फोर्ब्स में भी मार्केटिंग और Advertising की लिस्ट में जन्नत जुबैर का नाम सामने आया था। फोर्ब्स की इस लिस्ट में उन्हें 30 नंबर पर रखा गया था। इस यंग एक्ट्रेस के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार्स भी हैं। 1 करोड 31 लाख की जगुआर एस जे। 80 लाख की ऑडी Q7 और 19 से 23 लाख के बीच की Ford Endeavour भी है। जन्नत जुबैर को इंस्टाग्राम पर लगभग 49 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं बात अगर उनकी नेट वर्थ को लेकर करें तो वह करीब सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाती हैं।