रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों ने पहले बेरहमी से पीटा फिर घर में लगा दी आग

प्रदर्शनकारी पीएम ओली के करीबियों पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी खनाल के घर पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। पूर्व पीएम की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर घर में आग लगा दी।

by Vinod
सितम्बर 9, 2025
in Breaking, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ सोमवार को शुरू हुआ युवाओं का आंदोलन फिलहाल नेपाल में अभी भी शांत नहीं हुआ। पीएम ओली के इस्तीफे के बाद भी नेपाल के कई शह अब भी धू-धू कर जल रहे हैं। प्रदर्शनकारी पीएम ओली के करीबियों पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी खनाल के घर पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। पूर्व पीएम की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर घर में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, काठमांडू में भड़के विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने झलनाथ खनाल के आवास पर धावा बोल दिया था। उपद्रवियों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ आगजनी भी की थी। इसी दौरान राजलक्ष्मी को प्रदर्शनकारियों ने बुरी तरह पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई। यह घटना दल्लू स्थित उनके आवास पर हुई, जहां कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घर के अंदर कैद कर दिया और आग लगा दी।

RELATED NEWS

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

अगस्त 30, 2026
Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

अगस्त 13, 2026

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्हें गंभीर हालत में कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से हताहतों की बढ़ती संख्या में इजाफा हुआ है और देशव्यापी जेन-जी प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं नेपाल में भारी हिंसा के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौडयाल को नेपाली सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। नेपाल के राष्ट्रपति को शिवपुरी ले जाया गया है जहां सेना का ट्रेनिंग सेंटर है। इससे पहले नेपाली सेना ने केपी ओली को भी हेलिकॉप्टर से निकाला था। नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और पीएम ओली के घर को जला दिया था।

नेपाल में भारी हिंसा के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भी नेपाल में हिंसा जारी है। इस बीच भारत सरकार ने नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने कहा कि भारतीय नागरिक हालात सुधरने तक नेपाल की यात्रा से बचें। नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और सड़क पर जाने से बचें। हर तरह की सावधानी बरतें। वहीं नेपाल में जारी हिंसा में 2 और प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही नेपाल में प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।

इनसब के नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ओर उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा को प्रदर्शनकारियों ने जमकर पीट दिया है। बताया जा रहा है कि नाराज प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार परिसर में इन नेताओं को पीट दिया। इससे पहले नेपाल के पूर्व पीएम ओली को सेना अपने साथ लेकर चली गई। माना जा रहा है कि वह देश छोड़कर भाग सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने ओली और राष्ट्रपति के घर को जला दिया है। नेपाल में पीएम केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। इस बीच भारत से नेपाल जाने वाली उड़ानों को अब लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया है।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच एक दर्जन से ज्यादा हेलिकॉप्टरों ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में ओली समर्थक नेता देश छोड़कर भाग गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के रास्ते में आग लगा दें ताकि ये नेता देश छोड़कर भाग न सकें। एयरपोर्ट पर कई विमान उतर नहीं पा रहे हैं।

Tags: Movement in NepalNepal movement newsNepal Protest NewsOP GovernmentPM Oli resignssocial mediaYouth Protest
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Social Media: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया...

Next Post
Delhi News

Delhi News : फूड आउटलेट के AC में धधकी आग, चपेट में आ 5 लोग

एनडीए कैंडीडेट सीपी राधाकृष्णन चुने गए देश के अगले उपराष्ट्रपति, जानें इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी को कितने मिले वोट

एनडीए कैंडीडेट सीपी राधाकृष्णन चुने गए देश के अगले उपराष्ट्रपति, जानें इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी को कितने मिले वोट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist