Site icon News1India

Assembly Election 2023: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान, हमारी पूरी तैयारी

अरविंद केजरीवाल photo

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनितिक पार्टियों द्वारा प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई है. अब इस मामले को लेकर दिल्ली सीएम एवं आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. इन्होंने कहा है कि चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है.

जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट होगी जारी

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी आम आदमी पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर उन्होंने जल्द ही आम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की बात कही है. जब उनसे गठबंधन को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वक्त आने पर बताएंगे कि गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं.

राजस्थान में सचिन पायलट की हुंकार 

बता दें कि कांग्रेस शासित राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान है. वहीं इसके नतीजे बाकी राज्यों के साथ 3 दिसबंर को सामने आएंगे. इसी को लेकर सचिन पायलट ने कहा है कि, ‘ अपने जनादेश को घोषित करने के लिए राजस्थान की जनता उत्सुक है. राज्य में 23 नवंबर को मतदान है और पूरी पार्टी इसके लिए तैयार है. पूरा विश्वास है कि पिछले 25-30 सालों में जो नहीं हुआ वो इस बार होने वाला है’

3 दिसंबर को आएंगे सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 तारीख को चुनाव होंगे. गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर को, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान की प्रकिया की जाएगी. वहीं सभी चुनावी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें-  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे सभी के नतीजे

Exit mobile version