Site icon News1India

Kolkata Explosion: कोलकाता में एसएन बनर्जी रोड पर विस्फोट की खबर, पुलिस-फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Kolkata

Kolkata Explosion: कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर विस्फोट की खबर है। खबरों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक, विस्फोट में एक महिला भी घायल हुई है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर एक अज्ञात बैग मिला है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके पर भेजे गए बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों के मुताबिक, चिंता या घबराहट की कोई खास वजह सामने नहीं आई है।

यहां पढ़ें: खेती में गेम-चेंजर: यूपी ने रिकॉर्ड समय में ऐतिहासिक चकबंदी पूरी

दोपहर में हुआ विस्फोट, कूड़ा उठाने वाला घायल

Kolkata पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 13.45 बजे सूचना मिली कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच विस्फोट हुआ है। एक कूड़ा उठाने वाला घायल बताया जा रहा है। मौके पर ओसी तलतला को भेजा गया। वहां पता चला कि घायल को प्रारंभिक उपचार के लिए NRS ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की दाहिनी कलाई में चोट लगी है। क्षेत्र को सुरक्षित किया गया है। प्रशासन ने बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम को मौके पर भेज दिया है। बैग और धमाके के आसपास के इलाके की तलाशी ली गई। शुरुआती सुरक्षा जांच के बाद इस इलाके में सामान्य यातायात शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version