• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Kolkata Rape and Murder Case: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल Supreme Court के आदेश के बाद जल्द लौटेंगे काम पर

कोलकाता में डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape and Murder Case) के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एक बड़ी घोषणा की है।

by Neel Mani
August 22, 2024
in Latest News, देश
0
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोलकाता में डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape and Murder Case) के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एक बड़ी घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट से आश्वासन मिलने के बाद दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी 11 दिनों से चल रही हड़ताल अब खत्म कर दी है। इसी बीच, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) से जुड़े रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक चल रही है, जिसमें हड़ताल खत्म करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

इस बीच, कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव को राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चर्चा करने का निर्देश दिया है। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बरता हुई थी। महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या (Kolkata Rape and Murder Case) कर दी गई थी। इस घटना के खिलाफ डॉक्टरों ने 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कहा है, कि प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Related posts

Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

September 17, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को काम पर वापस लौटने के निर्देश देते हुए कहा है, कि न्याय और चिकित्सा सेवाओं को बाधित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पोर्टल बनाने का निर्देश भी दिया है, जिससे नेशनल टास्क फोर्स डॉक्टरों की सुरक्षा के संबंध में सुझाव दिए जा सके।

कोलकाता (Kolkata Rape and Murder Case) की इस घटना का खुद संज्ञान लेते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को सुनवाई की। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। बता दें, कि कोर्ट ने मंगलवार को डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया था। इसे बनाने का मकसद डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

महिला डॉक्टर के साथ कोलकाता में हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर रखा है। देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए FIR दर्ज करने में देरी और हजारों उपद्रवियों को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी।

ये भी पढ़ें :- China में अंडरवियर पहनने से लड़की हुई प्रेग्नेंट! मां ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया…

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोलकाता मामले पर स्वत संज्ञान लिए गए मामले में हस्तक्षेप के लिए आवेदन करेगा। IMA इस मामले में टास्क फोर्स के सामने पेश करने के लिए दस्तावेज भी तैयार कर रहा है IMA ने एक पत्र में बताया कि उसने बुधवार को दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के साथ बैठक की और स्थिति का आकलन किया। IMA ने कहा कि वह RDA का समर्थन करता है और सही समय पर जानकारी साझा करेगा।

Tags: Kolkata Rape and Murder CaseLatest News
Share200Tweet125Share50
Previous Post

Ayesha Takia : सर्जरी कराकर बुरी फंसी ‘टार्ज़न द वंडर कार’ की एक्ट्रेस, लोग बोले चहरे का क्या कर डाला

Next Post

तेजी से बढ़ रहे Monkeypox के मामले…एशिया तक पहुंचा Virus, जानें WHO ने क्या कहा?

Neel Mani

Neel Mani

Next Post
Monkeypox

तेजी से बढ़ रहे Monkeypox के मामले...एशिया तक पहुंचा Virus, जानें WHO ने क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

September 17, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version