रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कंगना रनौत की Emergency की बढ़ी मुश्किलें, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उठाई बैन की मांग

अपनी बेबाकी के लिए जानी जानें वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

by Neel Mani
अगस्त 22, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अपनी बेबाकी के लिए जानी जानें वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन दिनों कंगना अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी (Emergency) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया, लेकिन अब एक्ट्रेस की ये फिल्म विवादों में घिरते हुए नज़र आ रही है।

बता दें, कि पंजाब की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) पर बैन लगाने की मांग की है और एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी बात कही है। कंगना की इमरजेंसी अगले महीने 6 सितंबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में उलझ गई है।

RELATED NEWS

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

अगस्त 28, 2026
Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy

Kangana vs Ramdev: कंगना ने बाबा रामदेव को घेरा, बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो

अगस्त 19, 2026

SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का कहना है कि भारत सरकार को इमरजेंसी (Emergency) फिल्म पर तुरंत बैन लगाना चाहिए क्योंकि इसमें सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिखों के किरदारों को नकारात्मक रूप से पेश किया गया है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। धामी ने यह भी आरोप लगाया कि कंगना ने यह फिल्म जानबूझकर सिख समुदाय को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाई है, जो कि सिख समुदाय के लिए अस्वीकार्य है।

SGPC अध्यक्ष ने यह भी कहा कि साल 1984 के शहीदों को सिख विरोधी तरीके से दिखाना राष्ट्र का अपमान है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जून 1984 की घटनाओं में सिखों के साथ हुई क्रूरता को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कंगना रनौत अक्सर सिखों की भावनाओं को भड़काने वाले बयान देती हैं, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, बल्कि उन्हें बचाती है। धामी ने सरकार से मांग की कि कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि फिल्म के कई सीन्स में सिखों को जानबूझकर नेगेटिव और आतंकवादी रूप में दिखाया गया हैं, जो एक गहरी साजिश का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें :- क्रिकेट के बाद अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नज़र आएंगे Rahul Dravid! लेकिन इस शर्त के साथ

इस बीच, बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी फिल्म का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। हरसिमरत कौर ने कंगना रनौत को सिख विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिल्म इमरजेंसी (Emergency) पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म के रिलीज होने से देश का माहौल खराब हो सकता है।

 

Tags: controversyEMERGENCYkangana ranaut
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

Baba Ramdev-Kangana विवाद के बीच बाबा ने दिखाया बड़ा दिल भेजी मिठाई, कहा- नफरत छोड़ संवाद से खत्म करें मतभेद

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Baba Ramdev-Kangana: हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के साथ हालिया विवाद के बीच रिश्तों में नरमी...

Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy

Kangana vs Ramdev: कंगना ने बाबा रामदेव को घेरा, बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy:योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Queen 2 Controversy: रिलीज़ से पहले विवादों में फंसी कंगना रनौत की ‘क्वीन 2’, करोड़ों के मुकदमे ने बढ़ाई मुश्किलें

Queen 2 Controversy: रिलीज़ से पहले विवादों में फंसी कंगना रनौत की ‘क्वीन 2’, करोड़ों के मुकदमे ने बढ़ाई मुश्किलें

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026

Queen 2 Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'क्वीन 2' रिलीज से पहले ही कानूनी विवाद में घिर...

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कुणाल कामरा पर किया ट्वीट, लिखा- ‘कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना गलत

by Gulshan
मार्च 25, 2025

Kangana Ranaut : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर बॉलीवुड...

Next Post
Shyam Rajak Resignation , Shyam Rajak news , Bihar news

Rajak Resigned From RJD : बिहार के महासचिव ने दिया इस्तीफा, लालू बोले मुझे धोखा मिला

Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case के बाद सीएम ममता ने PM Modi को चिट्ठी लिखकर की 3 मांग, जाने क्या है वो मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In