Manipur : कपरंग में पूर्व सैनिकों की रैली , ESM के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है भारतीय सेना

Manipur:कपरंग में पूर्व सैनिकों की रैली , ESM समुदाय के समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है भारतीय सेना

कोहिमा। भारतीय सेना ने मणिपुर के चुराचांदपुर के कपरंग में एक ESM रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना ने पूर्व-सैनिक (ESM)बिरादरी से जुड़ने के उनके समर्पित प्रयास को जारी रखते हुए किया गया। इससे पहले यह कार्यकम 26 फरवरी को बिष्णुपुर और 28 फरवरी को सेनापति में भारतीय सेना ने यह कार्यक्रम आयोजीत की थी।

इन राज्यों के लोग कार्यक्रम में उपस्थित 

भारतीय सेना द्वारा आयोजीत इस कार्यक्रम में मणिपुर, नागालैंड और दक्षिणी अरुणाचल प्रदेश से लगभग 700 दिग्गजों, 28 वीर नारियों, 132 विधवाओं और 44 आश्रितों सहित 900 से अधिक लोग उपस्थित रहें। इनमें 1965 के युद्ध के 10 , 1971 के युद्ध के 151 और बड़ी संख्या में कारगिल युद्ध के दिग्गज भी उपस्थित रहें।

समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन  

कार्यक्रम के दौरान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, रेड शील्ड डिवीजन ने भारतीय सेना ने के उन पूर्व दिग्गजों और वीर नारियों के साथ बातचीत की और देश के लिए उनके बलिदान और सेवाओं के लिए दिग्गजों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ESM समुदाय द्वारा की गई इस सेवा की भी सराहना की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर में की सुरक्षा स्थिति को लेकर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें; जयराम ठाकुर का Congress पर बड़ा आरोप, कहा BJP विधायकों को अयोग्य घोषित करना चाहती है सुक्खू सरकार

इसलिए आयोजित होती है रैली 

रैली का उद्देश्य ESM समुदाय को पेंशन दस्तावेज और अन्य विसंगतियों से संबंधित शिकायतों को हल करने में सुविधा प्रदान करना था। रैली में सभी के समस्याओं जैसे की स्वास्थ्य देखभाल, पेंशन विसंगतियों और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सेवाओं सहित महत्वपूर्ण मामलों पर सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए समर्पित सहायता बूथ स्थापित किए गए थे। जो भारतीय सशस्त्र बलों के लोकाचार को परिभाषित करता है।

Exit mobile version