Site icon News1India

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, अखिलेश यादव पर किया तीखा पलटवार

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: सुल्तानपुर में डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साध रहे हैं। वहीं, अब यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

ओपी राजभर का बड़ा बयान

ओपी राजभर ने कहा कि जब मुसलमान मारे जाते हैं, तो अखिलेश यादव चुप रहते हैं, लेकिन मंगेश यादव की मौत पर हंगामा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस की प्रशंसा की है।

साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि क्या मंगेश यादव अपराधी था या नहीं। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के दौरान कभी-कभी पुलिस भी मारी जाती है, और आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई।

अखिलेश यादव पर क्या बोले राजभर?

ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा अब कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति अपना रही है, और अखिलेश यादव अब अपराधियों और लुटेरों में अपने लोग ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास अपराधियों को टिकट देने और उन्हें नेता बनाने का रहा है।

ये भी पढ़े : सुबह की शुरुआत को बनाएं खास, Tulsi Puja और ये आसान टिप्स आपके जीवन को बनाएं खुशहाल

ओपी राजभर ने अयोध्या में हुए रेप केस और कन्नौज की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन मामलों में सपा के नेताओं की संलिप्तता रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का भी आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि अखिलेश, राहुल और मायावती को मुख्यमंत्री योगी से मिलकर इन मुद्दों का हल निकालने का प्रयास करना चाहिए।

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर राजभर का बयान

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। जब अपराधी गोलियां चलाएंगे, तो पुलिस जवाब में फूल नहीं बरसाएगी और आधार कार्ड नहीं मांगेगी। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या मंगेश यादव सुल्तानपुर डकैती में शामिल थे या नहीं? क्या उन्हें केवल यादव की चिंता है?

Exit mobile version