• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

पुरुष होने का आरोप लगा, नफरत का किया सामना , फिर भी हार मानी नहीं, अब Gold जीतकर रचा इतिहास

अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफे ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पदक जीतने वाली अल्जीरिया की पहली महिला मुक्केबाज बन गई हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने देश का परचम पूरी दुनिया में लहरा दिया है। खलीफे के स्वर्ण की बदौलत पेरिस ओलंपिक में कुल 2 स्वर्ण पदकों के साथ अल्जीरिया तालिका में 34वें नंबर पर पहुंच गया है।

by Mayank Yadav
August 10, 2024
in Latest News
0
Paris Olympic 2024
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Paris Olympic 2024 : अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफे ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला मुक्केबाजी के वेल्टरवेट वर्ग के फाइनल मुकाबले में चीनी मुक्केबाज और 2023 की विश्व चैंपियन यांग लियू को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। इमान खलीफे स्वर्ण पदक जीतने वाली अल्जीरिया की पहली महिला मुक्केबाज हैं। उनके अलावा पुरुष वर्ग में अल्जीरिया के लिए सिर्फ होसीन सोलतानी ने स्वर्ण पदक जीता है। अल्जीरिया के ओलंपिक इतिहास में यह 7वां स्वर्ण पदक है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इतालवी मुक्केबाज एंजेला कैरिनी को हराने के बाद खलीफ पर पुरुष होने का आरोप लगा। उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। यहां तक ​​कि उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग भी की गई।

Image

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

Paris Olympic 2024  तक का सफर मुश्किल रहा

इमान खलीफ के लिए Paris Olympic 2024 तक का सफर काफी मुश्किल रहा है। स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए इतना आसान नहीं था। पूरे ओलंपिक के दौरान उन्हें पुरुष कहकर खूब ट्रोल किया गया। उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा, यहां तक ​​कि उन्हें अयोग्य घोषित करने और बाहर करने की मांग भी की गई। इन सब बातों को झेलते हुए खलीफ ने अपने मैचों पर ध्यान केंद्रित रखा। हालांकि, फाइनल में उन्हें काफी समर्थन मिलता हुआ नजर आया। मुकाबले के दौरान कई प्रशंसक उनके नाम के नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे।

जीत के बाद खलीफ ने हवा में मुक्का मारा और अल्जीरियाई ध्वज के साथ विजय लैप लगाया और सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आईं। खलीफ ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन बनना उनका 8 साल पुराना सपना था, जो पूरा हो गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ऊपर हुए हमलों और नफरत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हुए विरोध ने इस जीत को खास बना दिया है। खलीफ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह के हमले नहीं होंगे।

कबाड़ बेचकर बनीं बॉक्सर

इमान खलीफ के लिए बॉक्सिंग का सफर संघर्षों से भरा रहा है। खलीफ का जन्म 1999 में अल्जीरिया के तियारेत में हुआ था। 25 वर्षीय बॉक्सर को शुरुआत में फुटबॉल खेलने का शौक था, लेकिन बाद में उन्होंने बॉक्सिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। खलीफ ने जब बॉक्सिंग शुरू की, तो उन्हें ट्रेनिंग के लिए बस से दूसरे गांव जाना पड़ता था। उस समय खलीफ बहुत गरीब थीं और उनके पास बस से आने-जाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए वह कबाड़ बेचकर अपने लिए पैसों का इंतजाम करती थीं। इतना ही नहीं, उनके पिता को लड़कियों का बॉक्सिंग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। फिर भी खलीफ ने हार नहीं मानी और तमाम परेशानियों के बीच अपना खेल जारी रखा। 2023 से चल रहा है पुरुष होने का विवाद

Image

2023 से पुरुष होने की बहस

इमान खलीफ ने 19 साल की उम्र में 2018 AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदार्पण किया था। 2019 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। वहीं, 2020 टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Aman Sehrawat: मन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा मेडल, पीएम ने दी बधाई

इसके बाद खलीफ साल 2023 में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि, गोल्ड मेडल मैच से पहले ही इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। IBA ने अयोग्य घोषित किए जाने के पीछे खलीफ के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की अधिक मात्रा को कारण बताया था।

टेस्ट के दौरान खलीफ के शरीर में X, Y क्रोमोसोम

बाद में IBA अध्यक्ष ने यह भी खुलासा किया था कि DNA टेस्ट के दौरान खलीफ के शरीर में X, Y क्रोमोसोम पाए गए थे, जो पुरुषों में पाए जाते हैं। हालांकि, एसोसिएशन का टेस्ट भी विवादों में आया था। वहीं, खलीफ ने IBA के फैसले को बड़ी साजिश भी बताया था। पेरिस ओलंपिक में इटली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के बाद वह एक बार फिर विवादों में आ गईं। इस मैच में उनकी प्रतिद्वंद्वी एंजेला कैरिनी ने महज 46 सेकंड के बाद ही मैच से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद खलीफ पर मर्द होने का आरोप लगा। इसके बाद खलीफ को पूरी दुनिया से नफरत का सामना करना पड़ा। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और चैंपियन बनने का सपना देखती रहीं और अब उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Tags: Imane KhelifImane Khelif wins gold
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Aman Sehrawat: अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा मेडल, पीएम ने दी बधाई

Next Post

‘टी पार्टी’ में शामिल हुए ये नेता, मानसून सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर ने दिया था बुलावा

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Tea meeting

'टी पार्टी' में शामिल हुए ये नेता, मानसून सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर ने दिया था बुलावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version