Paris Olympics 2024: हॉकी में गोल्ड जीतने का भारत का सपना टूटा, जर्मनी पहुंची फाइनल में, अब ब्रॉन्ज के लिए स्पेन से होगी टक्कर

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) से भारत के लिए एक और बुरी ख़बर सामन आई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों हार का

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) से भारत के लिए एक और बुरी ख़बर सामन आई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद अब गोल्ड मेडल जीतने का सफर यहीं खत्म हो गया है। अब भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए स्पेन से मुकाबला करने मैदान पर उतरेगी। इस जीत के बाद जर्मनी का फाइनल मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

जर्मनी और भारत के बीच हॉकी के इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहला गोल कर बढ़त बनाने वाली हॉकी इंडिया आखिरी के छह मिनटों में गोल नहीं कर पाने की वजह से पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में गोल्ड की रेस से बाहर हो गई। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शुरुआत से ही तेजी दिखाई और पहले क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए गोल किया और भारत को बढ़त दिलाई। हरमनप्रीत का पेरिस ओलंपिक का यह आठवां गोल रहा। वहीं जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जर्मनी के लिए 18वें मिनट में गोंजालो पिलाट ने गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में ही मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर क्रिस्टोफर रुएहर ने शानदार गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। क्वार्टर के 27वें मिनट में जर्मनी के लिए यह गोल आया।

ये भी पढ़ें :- सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर आज चलने के लिए भी सहारा ढूंढ रहे हैं Vinod Kambli की दर्द भरी दास्तान

पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद दूसरे क्वार्टर में 2-1 से पिछड़ी भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की। मैच के 36वें मिनट में सुखजीत सिंह ने (Paris Olympics 2024) पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दीलल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद करीब 17 मिनट तक दोनों टीमें बढ़त बनाने की कोशिश करती रहीं लेकिन सफलता नहीं मिली, लेकिन मैच में जब आखिरी 6 मिनट बचे थे तब 54वें मिनट में जर्मनी के लिए मार्को मिल्टकाउ ने गोल दागा और जर्मनी को भारत पर 3-2 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त के बाद भारत वापसी नहीं कर सका और जर्मनी ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Exit mobile version