रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा जा रहे पीएम मोदी, जानिए राजनीतिक मायने?

by Saurabh Chaturvedi
नवम्बर 23, 2023
in Breaking, Latest News, राज्य
पीएम मोदी PHOTO
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. वहीं उससे पहले 23 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर जा रहे हैं. दरअसल महीनों तक इलाहाबाद हाई कोर्ट में कृष्ण जन्म भूमि के कॉरिडोर का केस चला. पिछले ही हफ्ते अदालत ने इसमें फैसला सुना दिया है. कॉरिडोर बनने का रास्ता साफ हो गया है. उसी समय पीएम के मथुरा दौरे का कार्यक्रम भी फाइनल हुआ. वे कृष्ण जन्म भूमि मंदिर में पूजा पाठ करेंगे. ऐसा करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं. यूपी की योगी सरकार मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि पर कॉरिडोर बनाने जा रही है. इससे पहले वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर पर भी कॉरिडोर बन चुका है और मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी कॉरिडोर बन रहा है.

बीजेपी के एजेंडे में राम के बाद कृष्ण

मथुरा में कृष्ण की भक्ति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में बीजेपी के लिए सत्ता की शक्ति पाना चाहते हैं. देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर को वे कृष्ण जन्म भूमि जा रहे हैं. बीजेपी के कार्यकर्ता नारे लगाते रहे हैं ‘अयोध्या तो झांकी है. काशी और मथुरा बाकी है’. काशी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया अब रिपोर्ट तैयार कर रही है. उधर कृष्ण जन्म भूमि के एडवोकेट कमिश्नर से सर्वे कराए जाने का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में है. पीएम मोदी के कृष्ण जन्म भूमि जाने के पीछे राजनैतिक संदेश भी हो सकता है. ‘राम’ के बाद ‘कृष्ण’ बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर हो सकते हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कह चुके हैं कि काशी और मथुरा संघ के एजेंडे पर नहीं है. लेकिन बीजेपी इसी बहाने हिंदुत्व की धार बनाए रखना चाहती है.

RELATED NEWS

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026
PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

सितम्बर 6, 2026

ये भी पढ़ें :- सिनेमाघरों के बाद अब Ott पर भी Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan की धूम रिलीज होते ही Netflix पर बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

ब्रज रज उत्सव से राजस्थान को साधने की तैयारी

वैसे तो भगवान कृष्ण के भक्त दुनियाभर में हैं. लेकिन राजस्थान के लोगों से उनका इमोशनल कनेक्ट है. इसकी वजह मीराबाई हैं. जिनका जन्म राजस्थान के राजघराने में हुआ था. अब बीजेपी वहां राज करने की इच्छा रखती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा में ब्रज रज उत्सव में भी शामिल होंगे. मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मीराबाई पर नृत्य नाटिका पेश करेंगी. इस मौक़े पर पीएम नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे. तब तक राजस्थान में चुनाव प्रचार खत्म हो चुका रहेगा. लेकिन मथुरा से ही पीएम मोदी ने संदेश देने की तैयारी कर ली है. कहा तो ये भी जा रहा है कि अयोध्या का काम पूरा हो गया है तो अब बारी मथुरा की है. लोग इसे अगले लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं. सूत्रों से पता चला है कि पीएम मोदी अगले साल फिर मथुरा का दौरा कर सकते हैं. योगी सरकार वहां कृष्ण जन्म भूमि पर भव्य और दिव्य कॉरिडोर बनाने पर होम वर्क कर रही है. पीएम मोदी से इसका शिलान्यास कराने की तैयारी है.

Tags: BJPmathuraPM Modiram lala
Share198Tweet124Share50

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त के आखिरी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के...

Next Post
उत्तरकाशी सुरंग PHOTO

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी केंद्र व राज्य सरकार 19 एजेंसियां, कुछ ही देर में बाहर निकलेंगे निर्माणाधीन टर्नल में फंसे 41 मजदूर

जिंदगी में कभी Juhi Chawla से शादी करने का लक्ष्य लिए फिरता था बॉलीवुड का ये अभिनेता आमिर खान के साथ थ्री ईडियट्स में भी कर चुका है काम

जिंदगी में कभी Juhi Chawla से शादी करने का लक्ष्य लिए फिरता था बॉलीवुड का ये अभिनेता आमिर खान के साथ थ्री ईडियट्स में भी कर चुका है काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist