Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Modi Oath Ceremony: लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Rajni Thakur by Rajni Thakur
June 9, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
pm-modi-oath-ceremony-narendra-modi-took-oath-as-pm-for-the-third-consecutive-time-president-murmu-administered-the-oath
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारत के पड़ोसी देशों और कई बड़े-बड़े नेताओं और सितारों ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद की शपथ दिलाई। उसके बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने शपथ ली।

#WATCH | Narendra Modi takes oath for the third straight term as the Prime Minister pic.twitter.com/Aubqsn03vF

— ANI (@ANI) June 9, 2024

नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे नेता

नरेंद्र मोदी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता हैं। बता दें कि नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी। बता दें कि 2014 से शुरू होकर प्रधानमंत्री के रूप में दो कार्यकालों के अलावा नरेंद्र मोदी को गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव भी प्राप्त है। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक रहा।

RELATED POSTS

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

November 18, 2025
मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

November 16, 2025

विदेशों से शामिल हुए मेहमान

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हुए।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। इसमें गौतम अडानी, मुकेश अंबानी समेत तमाम उद्योगपति शामिल हुए। इसके अलावा अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत समेत तमाम अभिनेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

गौरतलब है कि बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 कम हैं। हालांकि, एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी को 2019 के चुनावों में 303 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

यह भी पढ़ें : PM Modi Oath Ceremony : पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरूख खान समेत, बॉलीवुड के कई सितारे आए नज़र

Tags: BJPDelhiNDAOath CeremonyPM Modi
Share197Tweet123Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

by Vinod
November 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कोई उनके दबदबे का कायल है तो कोई उनके दबदबे से बेइंतहा मोहब्बत करता है। यही वजह है...

Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

by Kanan Verma
November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती रुझानों...

बिहार में आज वोटों की गिनती शुरू—किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?

by Kanan Verma
November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट्स: बिहार की सत्ता का फैसला आज होने जा रहा है। सुबह 8 बजे...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
Weather Update

Weather Update: फिर एक बार तापमान बढ़ेगा,अगले 24 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान, देखें IMD का ताजा अपडेट।

Reasi Terror Attack

सीसीटीवी खंगाले, घाटी छान मारी, दहशतगर्दों का काउंटडाउन, अब सेना लेगी रियासी का बदला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version