PM MODI : आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देंगे प्रधानमंत्री, पार्टी के सांसदों को पूरे दिन सदन में रहने का निर्देश

PM MODI : आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देंगे प्रधानमंत्री, पार्टी के सांसदों को पूरे दिन सदन में रहने का निर्देश

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के 6वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI ) आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सरकार के 10 साल के काम-काज का ब्यौरा भी संदन में रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में मोदी अपने भाषण में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी एजेंडा सेट कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस धन्यवाद भाषण से पहले भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को पूरे दिन सदन में रहने का निर्देश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री आज अपने भाषण में विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते नजर आएंगे।

विपक्षी दलों का सरकार पर निशाना

इससे पहले 31 जनवरी को शुरू हुए बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अभिभाषण से हुई। जिसके बाद 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश किया गया। जिसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 12 घंटे का समय रखा गया था। चर्चा की शुरुआत शुक्रवार को भाजपा की महिला सांसद हिना गावित ने की। उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा था। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। केंद्रीय मंत्री ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी दलों पर के सांसदों ने भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, डीएमके क सांसद टीआर बालू और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहित कई अन्य सांसदों ने सरकार पर हमला बोला।

रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रीयों साथ बैठक

PM MODI  ने 2 फरवरी को संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए सरकार के सभी शीर्ष मंत्री के साथ बैठक की थी। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आदि बड़े नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2024-25 के लिए गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया था।

ये भी पढ़ें; Jharkhand Politics: ईडी की गिरफ़्तारी के बाद झारखंड में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, पार्टी में मुख्यमंत्री के खिलाफ़ बगावत

बजट का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित बनाना

संसद में बजट के बाद PM MODI ने कहा था कि देश का अंतरिम बजट उन आर्थिक नीतियों पर केंद्रित है जो देश के लिए विकास के नीति को बढ़ावा देती हैं। यह बजट समावेशी विकास, उत्पादकता में सुधार के साथ साथ विभिन्न वर्गों के लिए अवसर भी पैदा करती हैं। बजट का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है।

Exit mobile version