सोशल मीडिया पर छाया चोपड़ा सिस्टर्स का जलवा बहन मन्नारा चोपड़ा पर जमकर प्यार लुटाते दिखीं Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन हैं। इसके बाद कई लोगों को मन्नारा चोपड़ा को प्रियंका चोपड़ा का नाम लेकर घर में कई बार चिढाया भी जाता था

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस के 17वे सीजन में मन्नारा चोपड़ा का नाम काफी चर्चा में रहा था। अपने मजाकिया और सभी से घुलने-मिलने वाले नेचर के चलते मन्नारा इस शो को देखने वाले लोगों को काफी पसंद आई थीं। शो में उन्हें कई बार दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ती करते और बुरे वक्त में उनका साथ देते हुए देखा गया था। बिग बॉस में एंट्री के दौरान ही घर के बाकी कंटेस्टेंट को ये पता चल गया था कि मन्नारा चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन हैं। इसके बाद कई लोगों को मन्नारा चोपड़ा को प्रियंका चोपड़ा का नाम लेकर घर में कई बार चिढाया भी जाता था, लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसने उस दौरान चिढाने वाले सभी लोगों की बोलती बंद कर दी है।

बिग बॉस 17 की दूसरी रनरअप रही मन्नारा चोपड़ा ने बीते 29 मार्च को ही अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर ग्लोबल आइकन के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके विदेशी पति निक जोनस मन्नारा पर प्यार लुटाते हुए नज़र आए। इस बर्थडे पार्टी में कजिन प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ ग्रैंड एंट्री करते हुए नज़र आईं। पैपराजी के सामने प्रियंका बहन मन्नारा के साथ काफी तस्वीरें क्लिक कराते हुए नज़र आई।

वहीं पत्नी के साथ ही विदेशी जीजू निक भी साली साहेबा के साथ तस्वीरें क्लिक कराते हुए दिखे। इस शानदार बर्थडे बैश की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। रेड गाउन में मन्नारा चोपड़ा बहन प्रियंका (Priyanka Chopra) के साथ काफी खुश नज़र आईं। वहीं वाइट लुक में प्रियंका और निक इस पार्टी की सारी लाइमलाइट लूटते हुए दिखे। इस पार्टी की शान बढ़ाने के लिए प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी मौजूद रहे।

इसके अलावा मन्नारा की इस गेस्ट लिस्ट में टीवी एक्टर रवि दुबे, सरगुन मेहता, दर्शन कुमार और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी नज़र आए। इससे पहले चोपड़ा सिस्टर्स होली फेस्टिवल साथ में एन्जॉय करते हुए नज़र आई थीं। होली पार्टी नोएडा में रखी गई थी, जिसमें मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और मिताली चोपड़ा काफी मस्ती करते हुए देखी गई थीं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पेरेंट्स भी इस होली पार्टी को एन्जॉय करते हुए दिखे थे।

ये भी पढ़ें :- बॉलीवुड में फिर से होगी देसी गर्ल Priyanka Chopra की एंट्री! संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आ सकती हैं नज़र

बर्थडे पार्टी और होली पार्टी में एक साथ आकर चोपड़ा सिस्टर्स ने उन सभी को दिखा दिया है कि उनके फैमिली रिश्ते खराब नहीं है और बिग बॉस 17 के उन कंटेस्टेंट्स को भी मन्नारा ने आइना दिखा दिया है, जो ये कह रहे थे कि इनकी स्टार बहने इनसे बात नहीं करती।

Exit mobile version