नई दिल्ली: बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। इन दिनों प्रियंका अपने वतन भारत आई हुई हैं। हाल ही में उन्हें बेटी मालती और पति निक के साथ अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के दर्शन करते हुए देखा गया था।
लंबे वक्त के बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ मुंबई में आई हैं। अब उनके भारत आने के पीछे की एक खास वजह भी सामने आ गई है। ख़बर है कि प्रियंका चोपड़ा कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं, जिनमें से एक संजय लीला भंसाली की भी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ये पूरी ट्रिप उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर है। इसके अलावा प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी फोकस करेंगी और तीन या चार प्रोजेक्ट्स फाइनल कर सकती हैं!
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास भारत में कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका का मुंबई दौरा पूरी तरह से अपने काम पर फोकस करने और अधूरे काम को पूरा करने के लिए बताया जा रहा है। इसके लिए वह लगातार अलग-अलग लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें :- बॉलीवुड के बाद अब क्या राजनीति में भी एंट्री करने जा रही हैं Urvashi Rautela? टिकट मिलने पर फैंस से पूछा ये बड़ा सवाल
इस ख़बर ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के सभी फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स से साफ है कि वह जल्द ही अपना प्रोजेक्ट फाइनल करना चाहती हैं। वह जल्द से जल्द अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी घोषणा कर सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट में भी नज़र आ सकती हैं! वायरल ख़बरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से मुलाकात कर रही हैं। उन्हें संजय लीला भंसाली का ये न्यू प्रोजेक्ट काफी पसंद आया है!