Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Raibareli Train Accident: मालगाड़ी और रेल इंजन के आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, 2 घायल

रायबरेली में एक मालगाड़ी और रेल इंजन के आमने-सामने टकरा जाने से हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद रेल इंजन पटरियों से उतर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
November 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राज्य
Raibareli
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raibareli Train Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन की आमने-सामने की टक्कर से हड़कंप मच गया है। इस टक्कर के बाद रेल इंजन पटरियों से उतर गया, और इस हादसे में लोको पायलट समेत दो लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना (Raibareli Train Accident) तब हुई जब एनटीपीसी के कोल हैंडलिंग प्लांट में कोयला उतारने के बाद मालगाड़ी वापस जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी तापीय विद्युत परियोजना में झारखंड की कोयला खदान से मालगाड़ी कोयला लेकर आई थी।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

पटरी से उतरा रेल इंजन

देर रात तक मालगाड़ी से कोयला उतारा गया और रात करीब दस बजे मालगाड़ी वापस रवाना हुई। इस मालगाड़ी का इंजन पीछे की ओर जुड़ा हुआ था, जिसे चार किलोमीटर आगे स्थित अरखा रेलवे स्टेशन पर आगे की ओर करना था।

जैसे ही मालगाड़ी एनटीपीसी से रवाना हुई, तभी सामने से एक रेल इंजन आ गया, जिसे लोको पायलट देख नहीं सका। गलत सिग्नल और ट्रैक ज्वाइनिंग की वजह से मालगाड़ी सीधे रेल इंजन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेल इंजन पटरी से उतर गया।

यह भी पढ़े: कोलकाता रेप केस को लेकर हो रहे प्रदर्शन में पुलिस ने किया Water Cannon और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल

रेल दुर्घटना में 2 लोग घायल

घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों और रेलवे के कर्मचारियों ने रात में ही ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया।

फिलहाल इस ट्रैक पर रेलों की आवाजाही रोक दी गई है और इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों में कई रेल हादसे हुए हैं, जिनमें रेलवे की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस बीच, विपक्ष भी इन दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है।

Tags: raibarelitrain accidentUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post
Jammu and Kashmir

नेक्रां ने जारी की 32 उम्मीदवारों की सूची, गांदेरबल से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

IPO

इस हफ्ते शेयर बाजार में धमाका: 8 नई IPOs से निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist