Site icon News1India

Russia-Ukraine Conflict: रूस के हमलों से दहला Ukraine

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine Conflict) के बीच एक बड़ी ख़बर सामने आई है। यूक्रेनी सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने के बाद, सोमवार 26 अगस्त की सुबह रूस ने यूक्रेन पर जोरदार हमला बोला। कीव सहित कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और धुआं उठता देखा गया।

यूक्रेन के कई शहरों में एयर रेड और मिसाइल सायरन गूंज रहे हैं। हाल ही में यूक्रेनी सेना ने रूस पर कई हमले (Russia-Ukraine Conflict) किए हैं, जिनमें सारातोव की 38 मंजिला इमारत पर हुआ हमला भी शामिल है।

इस जवाबी कार्रवाई में रूस ने भी गाइडेड मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स का यूज करते हुए यूक्रेन (Russia-Ukraine Conflict) के कई शहरों पर हमला किया है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी के कई क्षेत्रों में बिजली कट गई है और पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने भी इसी तरह की स्थिति की जानकारी दी है। हमलों के डर से नागरिक मेट्रो स्टेशनों में शरण ले रहे हैं।

रूस के इन हमलों से ये साबित होता है कि उन्होंने कुर्स्क पर यूक्रेन के कब्जे का बदला लेना शुरू कर दिया है। रूसी सेना ने ओडेसा, विनित्सिया, जापोरिज़िया, क्रेमेनचुक, डीनिप्रो, खमेलनित्सकी, क्रोपिव्नित्सकी, क्रिवी रिह और लुत्स्क सहित कई यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया है। लुत्स्क के मेयर इहोर पोलिशचुक के अनुसार, एक इमारत पर हुए हमले में एक नागरिक की जान गई है।

ये भी पढ़ें :- Bangladesh में चुनाव को लेकर, मोहम्मद यूनुस ने जनता से कही ये बड़ी बात

यूक्रेन (Russia-Ukraine Conflict) ने रूस के अंदर 2300 किलोमीटर गहराई में सारातोव की 38 मंजिला इमारत पर ड्रोन हमला किया है। इस हमले ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से की जा रही है। इस हमले के बाद ये साबित हो गया है कि यूक्रेनी सेना रूस के अंदर गहराई तक हमला करने की क्षमता रखती है।

Exit mobile version