शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Execution Postponed: निमिषा प्रिया की फांसी टली मौत का खतरा नहीं,क्या ग्रैंड मुफ्ती की कोशिशों से मिली राहत

यमन की जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टाल दी गई है। ब्लड मनी को लेकर बातचीत अभी जारी है। ग्रैंड मुफ्ती की कोशिशों से सजा पर फिलहाल रोक लगी है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2025
in विदेश
Nimisha Priya execution postponed amid blood money negotiations in Yemen
Share on FacebookShare on Twitter

Execution Postponed: यमन की सना जेल में बंद केरल की निवासी निमिषा प्रिया को राहत मिली है। जेल प्रशासन ने पुष्टि की है कि फिलहाल उनकी फांसी टाल दी गई है। यह फैसला पीड़ित पक्ष और निमिषा के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई ठोस समझौता न होने की वजह से लिया गया है। इस फैसले से कुछ वक्त के लिए जान बचाने की उम्मीद जगी है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। यमन की सरकार ने जेल प्रशासन को पहले 16 जुलाई को फांसी की सजा पर अमल करने का आदेश दिया था।

ग्रैंड मुफ्ती की कोशिशों से खुला रास्ता

सूत्रों के मुताबिक, ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद खुद यमन के धार्मिक विद्वानों से संपर्क में हैं। उन्होंने पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार से बातचीत की पहल की है। बताया जा रहा है कि पहले दिन की बातचीत सकारात्मक रही, इसी वजह से फांसी पर फिलहाल रोक लगा दी गई।

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

जून 11, 2026

क्या है ब्लड मनी का मामला?

निमिषा प्रिया पर 2017 में अपने यमन निवासी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो की हत्या का आरोप है। तब से वह सना जेल में बंद हैं। इस साल उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। यमन में शरिया कानून के तहत यदि पीड़ित परिवार माफ करना चाहे तो वह पैसे लेकर ऐसा कर सकता है। इसे ब्लड मनी कहा जाता है। निमिषा का परिवार और उनसे जुड़ी संस्था निमिषा प्रिया इंटरनेशनल काउंसिल पिछले कई महीनों से पीड़ित परिवार को मनाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.5 करोड़ रुपये) की पेशकश की गई है।

सरकार और परिवार की कोशिशें

भारत सरकार भी इस मामले में लगातार यमन के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। खुद निमिषा की मां लंबे समय से यमन में रहकर बेटी को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। कई बार अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की ओर से कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए गए हैं, जिनका असर अब दिख रहा है।

ग्रैंड मुफ्ती ने क्या कहा?

कोझिकोड (केरल) में ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद ने कहा कि इस्लाम में अगर किसी को हत्या के आरोप में मौत की सजा मिलती है, तो पीड़ित के परिवार को माफ करने का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यमन के इस्लामी विद्वानों से इस मुद्दे पर बात की और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो बन पड़ेगा, वे करेंगे।

अब आगे क्या हो सकता है?

फिलहाल फांसी की तारीख स्थगित हुई है, लेकिन यह पूरी तरह रद्द नहीं हुई है। आगे की सारी उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि क्या तलाल के परिवार को ब्लड मनी स्वीकार करने के लिए मनाया जा सकेगा या नहीं। अगर वे मना करते हैं, तो निमिषा के पास कोई और विकल्प नहीं बचेगा।

फिलहाल निमिषा को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। ब्लड मनी को लेकर आगे होने वाली बातचीत ही तय करेगी कि निमिषा की जान बचाई जा सकेगी या नहीं।

Tags: International NewsLegal Crisis
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Nimisha Priya's case update: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना की जेल में बंद...

Nina Kutina Gokarna Cave Story

Nina kutina Gokarna cave story : प्रकृति के साथ जीने वाली नीना की कहानी बग़ैर वीज़ा भारत में क्यों रह रहीं थी, खोले राज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025

Nina's Life with Nature and Struggles:कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना की कहानी...

Next Post
DU

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का बुखार: बीकॉम ऑनर्स सबसे पसंदीदा कोर्स, इन कॉलेजों की सबसे ज्यादा डिमांड | जानें बीए हिंदी में प्रवेश के लिए जरूरी स्कोर

World Snake Day awareness

World Snake Day: हर सांप जहरीला नहीं होता उनसे डरें नहीं,जानिए कैसे हैं यह प्राकृतिक संतुलन के रक्षक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist