Sunday, June 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बेटे को कुंए में लटकाकर बनाने लगी वीडियो, Reel की सनक में मां ने बच्चे को ही मौत के मूंह में धकेला

एक महिला के सिर पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने अपने साथ-साथ अपने बच्चे की जान भी जोखिम में डाल दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

by Gulshan
September 20, 2024
in Latest News, वायरल खबर
Reel, Viral Reel
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रील बनाने का जुनून लोगों के सिर से उतर नहीं रहा है। लोग इसके लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। एक महिला का उदाहरण ले लीजिए—उसके लिए रील बनाना और वायरल होना इतना महत्वपूर्ण है कि उसने अपने बच्चे की जिंदगी भी दांव पर लगा दी।

हालांकि, इस महिला की यह हरकत वायरल(Viral Video) हो गई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसे जमकर फटकार लगाई। कई लोगों ने तो उसे पागल करार दे दिया। लोगों का कहना है कि इस महिला की समझदारी खो गई है, क्योंकि उसे अपने बेटे का भी ध्यान नहीं रहा।

RELATED NEWS

Agra: रील बनाने के लिए रेलवे प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, देखते रहे सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा व्यव्स्था पर उठे सवाल

March 15, 2023

रील के लिए नहीं की अपने बच्चे की जान की परवाह

वीडियो में एक महिला कुएं के किनारे बैठी नजर आ रही है, जिसके साथ उसका छोटा बच्चा भी है। वह रील बनाने के लिए अपने बच्चे को कुएं में लटकाए हुए है और खुद कुएं के किनारे बैठकर दर्द भरे गाने पर रील बना रही है। महिला लापरवाही से बच्चे को पकड़े हुए है, जिससे दोनों की जान खतरे में है।

यह भी पढ़ें : अमिताभ और शाहरुख के बाद डॉन के किरदार में नज़र आएंगे रणवीर, देखने को मिलेगा नया मसाला

उसे किसी की जान की परवाह नहीं है; वह बस कैमरे के सामने पोज देने में व्यस्त है। यदि आप वीडियो(Viral Video) को ध्यान से देखें, तो पाएंगे कि महिला रील बनाने में इतनी खोई हुई है कि उसका बच्चा उसके पैर को मजबूती से पकड़ रखा है, फिर भी वह बार-बार डांस मूव्स करने के लिए बच्चे से अपने हाथ हटा रही है।

वीडियो देख भड़के लोग

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, “ये लोग रील के लिए इतने पागल क्यों हो जाते हैं?”
दूसरे ने कमेंट किया, “बस कर नागिन, क्या तुम अपने बच्चे को खतरे में डालना चाहती हो?” तीसरे ने लिखा, “इसका पति कहां है? उसे आकर इस महिला को दो थप्पड़ लगाने चाहिए, ताकि इसका दिमाग सही हो जाए।” इसी तरह के कई लोगों ने कमेंट करके महिला से कहा कि उसे थोड़ी शर्म आनी चाहिए।
Tags: reelViral Reel
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra: रील बनाने के लिए रेलवे प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, देखते रहे सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा व्यव्स्था पर उठे सवाल

by Anu Kadyan
March 15, 2023

आए दिन सोशल मीडिया पर रील या वीडियो वायरल होती रहती हैं। लोगों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का भूत...

Next Post
Noida

"पहले आओ और पहले पाओ" नोएडा सरकार अब ‘सपनों का घर’ देगी, जानें कीमत

Gayatri Prajapati

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज, गैंगरेप के आरोप में उम्रकैद की सजायफ़्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist