Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सिचुएशनशिप, कैजुअलशिप, बेंचिंग… Gen Z में क्यों पॉपुलर हो रहे ये टर्म्स

कई युवाओं को इन रिलेशनशिप में सिर्फ फायदे नजर आते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी कम नहीं हैं, जिनका अहसास अक्सर बाद में होता है। हुकअप कल्चर अपनाने के बाद कई लोग नकारात्मक विचारों से घिरने लगते हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 1, 2025
in Latest News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Zen G : आज के समय में हुकअप कल्चर और फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स युवाओं के बीच तेजी से फैल रहा है। लड़के और लड़कियां दोनों ही ऐसे रिश्तों को पसंद कर रहे हैं, जिनमें इमोशनल अटैचमेंट की कोई जगह नहीं होती। मौजूदा दौर में कई युवा भावनात्मक रूप से किसी बंधन में बंधना नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें यह ट्रेंड कूल लगता है।

हुकअप, बेंचिंग, सिचुएशनशिप, Casual Relationship और फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप में लोग बिना किसी भावनात्मक जुड़ाव के एक-दूसरे के साथ घूम सकते हैं, मजे ले सकते हैं और सबसे अहम शारीरिक संबंध बना सकते हैं, बिना किसी परेशानी के। हुकअप शब्द का इस्तेमाल आज के युवा आमतौर पर कैजुअल सेक्स के लिए करते हैं।

RELATED POSTS

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

September 12, 2025
Floppy Disc

जापान में आज भी इस्तेमाल हो रही थी प्राचीन काल की यह तकनीक, जेन-जी ने शायद ही सुना होगा नाम

July 4, 2024

हालांकि, कई युवाओं को इसमें सिर्फ फायदे नजर आते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी कम नहीं हैं, जिनका अहसास अक्सर बाद में होता है। हुकअप कल्चर अपनाने के बाद कई लोग नकारात्मक विचारों से घिरने लगते हैं।

रिलेशनशिप में ‘बेंचिंग’ का मतलब क्या होता है

बेंचिंग शब्द से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका संबंध किसी को बेंच पर बैठाने से है। हालांकि, जब यह शब्द रिलेशनशिप से जुड़ता है, तो इसका अर्थ कहीं अधिक गहरा हो जाता है। रिलेशनशिप में बेंचिंग तब होती है जब कोई व्यक्ति दूसरे में दिलचस्पी तो रखता है, लेकिन उसे गंभीर रिश्ते में नहीं अपनाना चाहता। ऐसे में वह व्यक्ति सामने वाले को “बेंच” पर बैठाए रखता है, यानी जरूरत पड़ने पर ही उसकी भावनाओं या सहारे का उपयोग करता है। उदाहरण के तौर पर, इमोशनल सपोर्ट के लिए या जब वह खुद अकेलापन महसूस करता है, तब उस व्यक्ति के साथ समय बिताता है।

Casual Relationship क्या होता है

आज के दौर में हुकअप कल्चर उन युवाओं के बीच ज्यादा प्रचलित हो रहा है जो या तो अपनी जिंदगी में खालीपन महसूस करते हैं या फिर रिश्तों में सिर्फ तकलीफें देख चुके होते हैं। ऐसे लोग किसी गहरे भावनात्मक संबंध में बंधने की बजाय सिर्फ शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी के साथ होते हैं।

इनका उद्देश्य प्यार या भावनात्मक जुड़ाव नहीं होता, बल्कि वे रिश्तों में खुद को भावनात्मक रूप से शामिल करने से बचते हैं। हालांकि, इस तरह का जीवन जीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि वे अपनी भावनाओं को लगातार दबाते रहते हैं। इससे न केवल उनका इमोशनल हेल्थ प्रभावित होती है, बल्कि अगर वे कभी किसी गंभीर रिश्ते में आना भी चाहें, तो ऐसा कर पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।

सिचुएशनशिप क्या है 

‘सिचुएशनशिप’ शब्द ‘सिचुएशन’ और ‘रिलेशनशिप’ के मेल से बना है, जिसका अर्थ है एक ऐसा रिश्ता जो पूरी तरह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसमें किसी भी तरह की कमिटमेंट या रिलेशनशिप को निभाने का दबाव नहीं होता। इस तरह के रिश्तों में लोग अक्सर रोमांस और शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए साथ आते हैं, लेकिन यह रिश्ता किसी स्थायी बंधन या गहरे जुड़ाव पर आधारित नहीं होता। कुछ लोग इसे सिर्फ टाइम पास के रूप में भी अपनाते हैं।

Tags: benchingCasual RelationshipGen-Zsituationship
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

by Vinod
September 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपालियों की क्रांति रंग लाई। नेपाली सूरमाओं की गदर ने इतिहास बदल दिया। यूथ बिग्रेड ने...

Floppy Disc

जापान में आज भी इस्तेमाल हो रही थी प्राचीन काल की यह तकनीक, जेन-जी ने शायद ही सुना होगा नाम

by Mayank Yadav
July 4, 2024

Floppy Disc: जापान को तकनीक के मामले में एक अच्छा देश माना जाता है। हालांकि, इस आधुनिक देश में अभी...

Next Post
Harsh Dubey

22 साल के इस गेंदबाज ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा विकेट लेकर रचा इतिहास!

Whatsapp Latest Update

WhatsApp कॉलिंग फीचर में होगा बड़ा अपडेट, जानें क्या होगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version