Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

22 साल के इस गेंदबाज ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा विकेट लेकर रचा इतिहास!

रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन विदर्भ के स्पिनर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने केरल की पहली पारी में 3 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

by Gulshan
March 1, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Harsh Dubey
Share on FacebookShare on Twitter

Harsh Dubey : रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन का समापन एक बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ हुआ है। सिर्फ 22 साल के गेंदबाज हर्ष दुबे ने इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विदर्भ और केरल के बीच खेले जा रहे फाइनल के तीसरे दिन, बाएं हाथ के युवा स्पिनर हर्ष ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। दुबे ने केरल की पारी के 9वें विकेट के रूप में अपना 69वां विकेट लिया, जो रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बन गया।

तीसरे दिन हासिल किया रिकॉर्ड

नागपुर में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन, शुक्रवार 28 फरवरी को केरल की दूसरी पारी 342 रन पर सिमट गई, जिसमें हर्ष दुबे का अहम योगदान था। इस सीजन में पहले ही कई विकेट चटकाने वाले हर्ष ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और केरल की पहली पारी में 3 विकेट लेकर रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर चल पड़े।

RELATED NEWS

UP Prayagraj: महज 12 साल का बच्चा बना ADG, पिता रिक्शा चालक हैं, देखिए दिल को छू लेने वाली ये खबर

July 4, 2022

दुबे ने पहले तो केरल के स्टार बल्लेबाज आदित्य सरवटे का विकेट लिया, जिन्होंने 79 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने सलमान नजीर का विकेट लिया, जिससे उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बिहार के आशुतोष अमन का 68 विकेट का रिकॉर्ड बराबर किया, जो 2018-19 सीजन में बना था। फिर हर्ष ने एमडी निधीश को LBW आउट कर इस रिकॉर्ड को तोड़ा और 69वां विकेट हासिल किया, जिससे उनका नाम रणजी ट्रॉफी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया।

यह भी पढ़ें : किस महिला खिलाड़ी के साथ प्रैक्टिस कर रहे जसप्रीत बुमराह, खुब वायरल हो रहा Video वीडियो

3 साल के करियर में मिली बड़ी उपलब्धि

हर्ष दुबे का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अनुभव अभी काफी कम है। दुबे ने दिसंबर 2022 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था, और यह उनका तीसरा सीजन है। फाइनल मुकाबले से पहले, उन्होंने सिर्फ 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिनमें 94 विकेट उनके नाम थे। छोटे से करियर में उन्होंने 8 बार एक पारी में 5 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की है। इस सीजन में उन्होंने 19 पारियों में 16.98 की शानदार औसत से 69 विकेट झटके हैं, जो उनके करियर की बेहतरीन उपलब्धियों में से एक है।

Tags: HARSH DUBEY
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Prayagraj: महज 12 साल का बच्चा बना ADG, पिता रिक्शा चालक हैं, देखिए दिल को छू लेने वाली ये खबर

by Web Desk
July 4, 2022

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है..शायद जिससे जान कर आप भी...

Next Post
Whatsapp Latest Update

WhatsApp कॉलिंग फीचर में होगा बड़ा अपडेट, जानें क्या होगा फायदा

Noida को मिली बड़ी सौगात! सेक्टर 16 से 56 तक बनेगा 5 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, जानें कितनी लगेगी लागत

Noida को मिली बड़ी सौगात! सेक्टर 16 से 56 तक बनेगा 5 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, जानें कितनी लगेगी लागत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist