Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, मां लक्ष्मी को लेकर दिया विवादित बयान

Saurabh Chaturvedi by Saurabh Chaturvedi
November 13, 2023
in Latest News, उत्तर प्रदेश
स्वामी प्रसाद मोर्य photo
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल एक बार फिर बिगड़ते हुए दिख रहे हैं. इन्होंने दिवाली वाले दिन सनातन धर्म को लेकर एक बार और विवादित बयान दिया है. मौर्य ने श्रीराम के बाद इस बार माता लक्ष्मी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया. इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. इस बयान के बाद संत समाज भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जवाब मांग रहा है. भगवान राम और रामचरितमानस विवाद के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब मां लक्ष्मी को लेकर विवादित पोस्ट किया है. उन्होंने दीपावली के मौके पर अपनी पत्नी की पूजा के साथ मां लक्ष्मी के लिए जो लिखा उसके बाद सियासी तूफान खड़ा होते हुए दिख रहा है.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़ बोल

स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, “दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?” उन्होंने आगे लिखा कि, “यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी हैं क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है”.

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026

यह भी पढ़े: Netflix कंपनी ने भारत में भी पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम किया बंद, कोई भी नहीं कर पाएगा अकाउंट यूज

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ये कहा

राजनीतिक पार्टियों से लेकर संत समाज अब इस पोस्ट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा कर रहा है और कहा जा रहा है कि वे जो कुछ भी कह रहे हैं उनके ही इशारे पर हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उनके दो संकल्प हैं. पहला हिंदुओं को गाली देना और दूसरा अखिलेश यादव की लुटिया डुबाना. उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग तुच्छ राजनीति के चलते हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करते हैं. लाखों-करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य सरीके लोगों के बोलने पर ही बैन लगा दें.

बिना अखिलेश की सहमति के वो कुछ नहीं बोलते- राजभर

इतना ही नहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने तो यहां तक कह दिया कि यह बिना अखिलेश यादव के सहमति से नहीं हो सकता. अखिलेश यादव के कहने पर ही वे ऐसा कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर बसपा के किसी नेता ने ऐसा कहा होता तो मायावती उसे पार्टी से बाहर कर देतीं.जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा  INDIA गठबंधन के लोग लगातार सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं.  स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान नारी सम्मान के खिलाफ है. माता लक्ष्मी की करोड़ों हिंदू पूजा करते हैं.

Tags: Acharya Pramod KrishnamSwami Prasad MauryaUP NewsUP Politics
Share198Tweet124Share49
Saurabh Chaturvedi

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Next Post
mo

Madhya Pradesh: बिना नाम लिए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - मूर्खों का सरदार

tiktok

TikTok: अब नेपाल में भी होगा टिकटॉक बैन, जानिए क्या कहा सूचना मंत्री रेखा शर्मा ने ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist