शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

श्रीनेत वंश की खास परंपरा, नवमी के दिन मां दुर्गा के चरणों में चढ़ाते हैं अपना रक्त, बच्चे-बूढ़े भी नहीं रहते अछूते

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 23, 2023
in Latest News, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। मां दुर्गा की भक्ति और सदियों से चली आ रही अनोखी परंपराओं के बारे में तो अनेक किस्से सुनने को मिलते हैं. लेकिन आज के आधुनिक युग में भी आस्था पर अन्धविश्वास इस कदर हावी है, कि लोगों को नवजात बच्चों के जान तक की परवाह नहीं है. वैश्विक महामारी के समय में ऐसी परम्‍पराएं सोचने पर भी मजबूर करती हैं. गोरखपुर के बांसगांव के श्रीनेत वंश के राजपूतों के अंधभक्ति की ये परम्‍परा सदियों से चली आ रही है. गोरखपुर के बांसगांव का दुर्गा मंदिर, जहां श्रीनेत (राजपूत) वंश के नवजात से लेकर बुजुर्ग तक मां दुर्गा को अपने शरीर के रक्त को बेलपत्र पर बलि के रूप में अर्पित करते हैं. इस अनोखी परंपता का निर्वहन 300 साल से भी अधिक समय से किया जा रहा है.

नवमी पर मां दुर्गा को रक्त चढ़ाने की अनोखी परंपरा

गोरखपुर के बांसगांव में श्रीनेत वंश के लोगों द्वारा शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन मां दुर्गा के चरणों में रक्‍त चढ़ाने की अनोखी परंपरा है. देश-विदेश में रहने वाले श्रीनेत वंश के लोग नवमी के दिन यहां पर आते हैं और मां दुर्गा के चरणों में रक्‍त अर्पित करते हैं. सबसे खास बात ये है कि, एक दिन के नवजात से लेकर जवान और बुजुर्ग भी इस परंपरा के निर्वहन का हिस्सा बनते हैं. विवाहित युवकों के शरीर से नौ जगहों, अविवाहितों, बच्चों और नवजात के एक हिस्से से चीरा लगाकर रक्‍त बेलपत्र पर मां के चरणों में अर्पित किया जाता है.

RELATED NEWS

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

सितम्बर 5, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

लोगों की आस्था के आगे नहीं पड़ता कटे का निशान

एक दशक पहले एक ही अस्तुरे से सभी लोगों को चीरा लगाया जाता रहा है. लेकिन, अब अलग-अलग ब्लेड से श्रीनेत वंश के लोग चीरा लगवाते हैं. इसके बावजूद वह धूप-बत्ती और अगरबत्ती से निकली राख को अपने शरीर के कटी हुई जगह पर लगा लेते हैं. जिससे टिटनेस और कई अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन, श्रीनेत वंश के लोगों का मानना है कि यह मां दुर्गा की कृपा ही है कि, सदियों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे लोगों को न तो कभी टिटनेस हुआ और न ही किसी प्रकार का संक्रमण. इसके साथ ही कभी भी किसी को घाव भरने के बाद भी कटे का निशान नहीं पड़ा.

ये भी पढ़ें- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग की शुरुआत, जानिए क्या है इसके पीछे के कारण

विदेशी सरजमीं से भी आते हैं क्षत्रिय वंश के लोग

शारदीय नवरात्र के दिन क्षत्रिय वंश के लोग यहां देश के हिस्सों के साथ विदेशों से भी आते हैं. यहां के लोग मानते हैं कि मां को रक्‍त चढ़ाने से मां खुश होती है और उनका परिवार निरोग और खुशहाल होता है. पिछले कई सौ सालों से बांस गांव में अंधविश्‍वास की इस परम्‍परा का निर्वाह आज की युवा पीढ़ी भी उसी श्रद्धा से करती है, जैसा उनके पुरखे किया करते थे और सभी का मानना है कि क्ष‍त्रियों द्वारा लहू चढाने पर मां का आशीर्वाद उन पर बना रहता है.

कोरोना महामारी के समय भी जारी रहा अंधविश्वास

वैश्विक महामारी के काल में इस रक्‍त बलि से न जाने कितने मासूम को बीमारी का शिकार होने का खतरा बना हुआ था. तो वहीं, वैश्विक महामारी में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने से भी महामारी फैलने का डर था. लेकिन कुलदेवी नाराज न हो जाएं, इसलिए कोई इसका विरोध भी नहीं करता. हर साल बांसगांव के इस मंदिर में आस्‍था के नाम पर अंधविश्‍वास की ये परम्‍परा चली आ रही है. दर्जनों नवजातों के साथ सैकड़ों बच्‍चों के रक्‍त को बेलपत्र पर बलि स्‍वरूप दुर्गा मां को अर्पित किया जाता है. यहां के क्षत्रियों की आस्‍था पर अंधविश्‍वास इतना हावी है कि इन मासूमों की चीख पुकार भी मंदिर की घंटियों में दबकर दम तोड़ देती हैं.

Tags: gorakhpurGorakhpur NewsNEWS 1 INDIAUnique Tradition in Gorakhpur"UP NewsUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share50

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Next Post
अफगानिस्तान photo

PAK vs AFG: बड़े उलटफेर के करीब अफगानिस्तान, मुकाबला जीतकर पॉइंट टेबल पर लगाएगी लंबी छलांग

AFG vs PAK

AFG vs PAK: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist