बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Stock Market News : 8 दिन से जारी गिरावट पर कब लगेगा ब्रेक? जानें ग्लोबल संकेतों से मिल रही कैसी उम्मीदें…

शेयर बाजार में लगातार आठ कारोबारी दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज रुक सकता है। दरअसल, एशियाई बाजारों में तेजी के साथ गिफ्ट निफ्टी भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है।

by Gulshan
फ़रवरी 17, 2025
in Latest News
Stock Market News
Share on FacebookShare on Twitter

Stock Market News : पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार गिरावट रही, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीते आठ कारोबारी सत्रों में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,644.6 अंक या 3.36 प्रतिशत गिरा, जबकि एनएसई का निफ्टी 810 अंक यानी 3.41 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। इस निरंतर गिरावट से निवेशक चिंतित हैं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि नए सप्ताह में बाजार में गिरावट रुकेगी या यह सिलसिला जारी रहेगा।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियों के तिमाही परिणामों के सीजन के खत्म होने के बाद, इस सप्ताह बाजार की दिशा मुख्य रूप से वैश्विक रुझानों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियों पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर निकासी, कंपनियों के अपेक्षाकृत कमजोर नतीजे, और वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंताओं ने पिछले सप्ताह बाजार की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार आठवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए।

RELATED NEWS

Stocks Market फंड जुटाने, हिस्सेदारी खरीदने, सरकारी बिक्री और नए समझौतों की खबरों से कई शेयर चर्चा में किन कंपनियों पर रहेगी नजर

Stocks Market फंड जुटाने, हिस्सेदारी खरीदने, सरकारी बिक्री और नए समझौतों की खबरों से कई शेयर चर्चा में किन कंपनियों पर रहेगी नजर

जून 2, 2026
Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अप्रैल 6, 2025

ग्लोबल संकेतों से सकारात्मक माहौल

एशियाई बाजारों की स्थिति की बात करें, तो जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18% की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हैंगसैंग इंडेक्स भी शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखा रहा है। इसी बीच, गिफ्ट निफ्टी में 47 अंक की तेजी आई है और यह 22,977.50 पर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों की स्थिति पर नजर डालें, तो बीते शुक्रवार को डॉव जोन्स 0.37% गिरकर बंद हुआ, जबकि एस एंड पी 500 में मामूली 0.01% की गिरावट देखी गई। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.41% की बढ़त देखने को मिली थी।

बीते शुक्रवार की गिरावट

शेयर बाजार में बीते सप्ताह लगातार गिरावट का सिलसिला जारी था। शुक्रवार को घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 199.76 अंक गिरकर 75,939.21 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102 अंक गिरकर 22,929.25 पर क्लोज हुआ।

विदेशी निवेशकों की Sell-off का असर

शेयर बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की निरंतर बिकवाली(sell-off) है। फरवरी महीने के सिर्फ 14 दिनों में ही निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 23,242 करोड़ रुपये की निकासी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक डॉलर इंडेक्स में गिरावट नहीं आती, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें : धर्मात्मा निषाद की मौत, हत्या या आत्महत्या? सवालों के घेरे में निषाद पार्टी…

हालांकि, ग्लोबल संकेत सकारात्मक हैं, लेकिन फिर भी विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव भारतीय बाजार पर बना रह सकता है। इसके अतिरिक्त, कंपनियों के तिमाही परिणामों का असर भी बाजार की दिशा तय कर सकता है।

क्यों आ रही गिरावट ?

इस सप्ताह के दौरान फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा भी जारी किया जाएगा। एंजल वन लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक – तकनीकी और डेरिवेटिव्स, ओशो कृष्णन का कहना है, ‘‘घरेलू बाजार में कोई खास घटनाक्रम न होने के कारण, वैश्विक रुझान ही बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे।’’

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के निदेशक, पुनीत सिंघानिया ने बताया, ‘‘बाजार में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। इनमें मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा व्यापारिक साझीदार देशों पर उच्च शुल्क लगाने की घोषणा है। इसके साथ ही कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी ने भी बाजार की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।’’

Tags: Stock Market news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Stocks Market फंड जुटाने, हिस्सेदारी खरीदने, सरकारी बिक्री और नए समझौतों की खबरों से कई शेयर चर्चा में किन कंपनियों पर रहेगी नजर

Stocks Market फंड जुटाने, हिस्सेदारी खरीदने, सरकारी बिक्री और नए समझौतों की खबरों से कई शेयर चर्चा में किन कंपनियों पर रहेगी नजर

by Kirtika Tyagi
जून 2, 2026

शेयर बाजार में हर दिन कुछ कंपनियां अपने बड़े फैसलों और कारोबारी घोषणाओं के कारण निवेशकों का ध्यान खींचती हैं।...

Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

by SYED BUSHRA
अप्रैल 6, 2025

Indian share market holiday April 2025 : अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में एक लंबा ब्रेक आने वाला है। 9...

SEBI bans PIFL trading

क्यों लगाई SEBI ने PIFL कंपनी पर रोक, क्या होता है पंप एंड डंप, कैसे शेयर की कीमतें 372% तक बढ़ी

by SYED BUSHRA
जनवरी 18, 2025

SEBI bans PIFL trading-भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पाचेली इंडस्ट्रियल फाइनेंस (PIFL) और छह अन्य संस्थाओं पर अगले...

Stock Market

Stock Market Opening: बाजार में उत्साह, सेंसेक्स 972 अंक उछला, निफ्टी करीब 300 अंक चढ़ा, रियलिटी शेयरों में उछाल

by Mayank Yadav
अगस्त 7, 2024

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी बाजार खुलने से ठीक पहले 192 अंकों...

Stock Market

निफ्टी का मिडकैप: स्मॉलकैप ऑलटाइम हाई पर बंद, सेंसेक्स-निफ्टी भी अच्छी पकड़ के साथ बंद

by Mayank Yadav
जुलाई 30, 2024

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार पिछले सत्र की तरह मंगलवार के कारोबारी सत्र में भी सपाट बंद हुआ। इंडेक्स सपाट...

Next Post
Bahraich road accident

Uttar Pradesh : बहराइच ,सड़क हादसे में शादी से पहले युवक की दर्दनाक मौत, कई अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाएं

UP Budget 2025 yogi adityanath

बजट में दिखेंगी योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist