• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

रक्षाबंधन के मौके पर आज दिखेगा Super Blue Moon इतने सालों बाद बना है खास योग!

आज 19 अगस्त 2024 की रात को साल का पहला सुपरमून (Super Blue Moon) दिखाई देने वाला है। चलिए आज के इस लेख में बताते हैं कि सुपर ब्लू मून क्यों इतना खास माना जाता है।

by Neel Mani
August 19, 2024
in Latest News, देश
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज यानी 19 अगस्त को पूरे भारत देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन आज की तारीख खगोलीय घटनाओं के शौकीनों के लिए भी एक विशेष अवसर लेकर आई है। आज 19 अगस्त 2024 की रात को साल का पहला सुपरमून (Super Blue Moon) दिखाई देने वाला है। चलिए आज के इस लेख में बताते हैं कि सुपर ब्लू मून क्यों इतना खास माना जाता है।

NASA की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अगस्त से लेकर अगले 3 दिनों तक यानी रविवार सुबह से बुधवार सुबह तक पूरा चांद देखा जा सकेगा। बता दें, कि साल में 4 सुपरमून होते हैं। आज 19 अगस्त को पहला सुपरमून (Super Blue Moon) दिखाई देगा। जब सुपरमून और ब्लू मून एक साथ आते हैं, तो इसे स्टर्जन मून (Sturgeon Moon) कहा जाता है।

Related posts

Nitish Kumar

Nitish Kumar : जब नीतीश कुमार को आधी रात में दौड़ानी पड़ी थी बाइक, पढ़िए ये दिलचस्प कहानी…

September 15, 2025
Vicky Jain

अंकिता के पति विक्की जैन हैं हॉस्पिटल में एडमिट, बताया कैसे हुए थे हादसे का शिकार…

September 15, 2025

जानकारी के ले बता दें, चांद की धरती के चारों ओर की परिक्रमा के दौरान उसकी दूरी बदलती रहती है। चांद कभी धरती से सबसे दूर 405,500 किलोमीटर होता है और कभी सबसे करीब 363,300 किलोमीटर होता है। जब चांद धरती के सबसे करीब होता है और उस दिन पूर्णिमा  फुल मून भी होती है, तो उसे सुपरमून (Super Blue Moon) कहते हैं। यह शब्द साल 1979 में वैज्ञानिक रिचर्ड नोल ने दिया था। सुपरमून सामान्य चांद की तुलना में लगभग 30% ज्यादा चमकीला और 14% बड़ा दिखाई देता है। अब ये भी जान लीजिए की ब्लू मून होता क्या है। जैसा नाम है उससे बिल्कुल अलग होता है। ब्लू मून नीले रंग का नहीं होता। यह सफेद रंग का ही दिखता है। ब्लू मून शब्द का इस्तेमाल 1528 से हो रहा है। ब्लू मून दो प्रकार के होते हैं, मौसमी और मासिक।

मौसमी ब्लू मून तब होता है जब एक मौसम में वसंत, ग्रीष्म, पतझड़ और सर्दी पूर्णिमा होती हैं। तीसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। आज 19 अगस्त को मौसमी ब्लू मून है। दूसरा ब्लू मून मासिक होता है। यह तब होता है जब एक ही महीने में 2 पूर्णिमा आती हैं। उस महीने की दूसरी पूर्णिमा ब्लू मून कहलाती है। 19 अगस्त के बाद अगली पूर्णिमा सितंबर और अक्टूबर में होगी।

सुपरमून और ब्लू मून का एक साथ आना दुर्लभ है। सुपरमून साल में 3 से 4 बार होते हैं, जिसमें से लगभग 25% पूर्ण चंद्रमा सुपरमून होते हैं, लेकिन केवल 3% पूर्ण चंद्रमा ब्लू मून होते हैं। सुपर ब्लू मून के बीच का समय काफी अनियमित होता है। ऐसा भी हो सकता है कि 20 साल तक इसे देखना मुश्किल हो! आमतौर पर यह घटना हर 10 साल में एक बार होती है। अगला सुपर ब्लू मून जनवरी और मार्च 2037 के बीच दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें :- तख्तापलट के बाद Sheikh Hasina की और बढ़ी मुश्किलें 3 केस में हुआ मुकदमा दर्ज

कुछ विशेष अवसरों पर चांद नीला दिखाई दे सकता है, लेकिन पहले यह जानना जरूरी है कि चांद कैसे चमकता है। चांद के पास अपनी खुद की रोशनी नहीं होती। सूरज की रोशनी चांद की सतह से रिफ्लेक्ट होकर धरती तक पहुंचती है, जिससे रात के समय चांद चमकता हुआ नज़र आता है। बहुत कम मौको पर चांद नीला दिखाई देता है। जब हवा में छोटे कण, जैसे धुआं या धूल लाइट की रेड वेवलेंथ को बिखेर देते हैं। इस बिखराव के कारण चांद नीला दिखाई दे सकता है!

Tags: NASAScienceSuper Blue Moon
Share199Tweet125Share50
Previous Post

भारत Bangladesh के टी20 मुकाबले पर हिंदू महासभा का विरोध, खून से पत्र लिखकर PM से की रद्द करने की अपील

Next Post

J&K: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की क्या है योजना?

Neel Mani

Neel Mani

Next Post
J&K

J&K: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की क्या है योजना?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Nitish Kumar

Nitish Kumar : जब नीतीश कुमार को आधी रात में दौड़ानी पड़ी थी बाइक, पढ़िए ये दिलचस्प कहानी…

September 15, 2025
Sushila Karki :

सिर्फ 3833 वोटों में बनीं नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, 3 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

September 15, 2025
Vicky Jain

अंकिता के पति विक्की जैन हैं हॉस्पिटल में एडमिट, बताया कैसे हुए थे हादसे का शिकार…

September 15, 2025
Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory : त्योहारी सीज़न में दिल्ली के इस इलाके में लगेगा जाम! 18 दिन तक रहेगा असर, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

September 15, 2025
UP Politics

UP Politics: सपा 2027 में सिर्फ जीतने वालों को देगी टिकट, इन नेताओं की उड़ सकती है कुर्सी!

September 15, 2025
waqf amendment case supreme court decision news1india protecting citizens rights

Waqf bill: वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ,किन धाराओं पर लगी रोक और क्या शर्तें की तय

September 15, 2025
Delhi News

अब दिल्ली से गाजियाबाद जाना होगा आसान, खुल सकता है नंदनगरी फ्लाईओवर 17

September 15, 2025
Muzaffarpur train accident two sisters death

Muzaffarpur Train Accident: बैंक कर्मी दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत,इलाके में शोक की लहर हादसा या साजिश

September 15, 2025
UP jaunpur bus accident news

Road accident: बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर ,जौनपुर सड़क हादसे में चार मरे नौ घायल

September 15, 2025
Rahul Gandhi

गुरुद्वारे में मत्था टेक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

September 15, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version