News1India

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबले से पहले मंडराया बारिश का खतरा!

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने जा रहे महामुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के एक बड़े मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है। गुयाना प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच आज रात 8 बजे मुकाबला खेला जाना है।

न्यू अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे से गुयाना में बारिश बंद थी और मौसम साफ था, लेकिन मैच से तीन (T20 World Cup 2024) घंटे पहले ही एक बार फिर से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आपको याद दिला दें, इंग्लैंड (England) ने साल 2022 के टी20 सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से बुरी तरह हराकर बाहर किया था।

ये भी पढ़ें :- क्या England को हराकर टीम इंडिया पिछले साल टी20 सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले पाएगी? या एक बार फिर चलेगा Jos Buttler का बल्ला

भले ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर कर दिया हो लेकिन इस इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर का बल्ला अगर चल पड़ा तो टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देगा। वहीं रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में लौट चुके हैं, जिसका नजारा पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखा जा चुका है।

 

 

Exit mobile version