शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सपा के इन विधायकों की सदस्यता पर लटकी तलवार, कल की बैठक में Akhilesh Yadav ले सकते हैं बड़े फैसले

by Rajni Thakur
जून 7, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
the-membership-of-these-sp-mlas-is-in-danger-akhilesh-yadav-can-take-big-decisions-in-tomorrow-meeting
Share on FacebookShare on Twitter

Samajwadi Party Meeting: उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election 2024) में भारी जीत के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 8 जून को नवनिर्वाचित सांसदों के साथ एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। इस मीटिंग में पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को अपने नेता और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने सपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी को जीत की बधाई दी, कार्यकर्ता पूरे उत्साह से भरे नजर आए। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद आरके चौधरी, राजीव राय और रामभुआल निषाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई दी।

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

पार्टी की आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

नवनिर्वाचित सांसद राजीव राय और पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह ने बताया कि शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित सांसदों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि “कल सुबह 10.30 बजे समाजवादी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसद लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें जीत की बधाई देंगे।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसद किस प्रकार अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे तथा जनता के मुद्दों को सड़क से संसद तक किस प्रकार ले जाएंगे, इस पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।”

सपा के बागी विधायकों सदस्यता होगी रद्द

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के 7 विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन किया था। जिसके बाद से अखिलेश यादव काफी गुस्से में थे। ये सात बागी विधायक अमेठी गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, रायबरेली ऊंचाहार से मनोज पांडेय, अंबेडकरनगर से राकेश पांडेय, प्रयाग से पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष वर्मा और अभय सिंह हैं।

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से बड़ी जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी अब इन बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी की ओर से एक आधिकारिक पत्र भी तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी’, बेंगलुरू में Rahul Gandhi ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

Tags: Akhilesh YadavSamajwadi Party MeetingUP Lok Sabha Election 2024
Share196Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Next Post
chhattisgarh-5-naxalites-killed-3-jawans-injured-in-an-encounter-between-naxalites-and-drg-personnel-in-the-border-area-of-narayanpur-dantewada

Chhattisgarh Naxalites: नारायणपुर-दंतेवाड़ा इलाके में DRG ने 5 नक्सली मार गिराए, तीन जवान घायल

the-date-and-time-of-the-swearing-in-ceremony-has-been-announced-on-9-june-at-715-pm-narendra-modi-will-take-oath-along-with-his-cabinet

घोषित हुई शपथ ग्रहण समारोह की तारीख-समय, इस दिन नरेंद्र मोदी लेंगे अपनी कैबिनेट के साथ शपथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In