शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कल सीएम योगी फ्लैट खरीदारों को देंगे शानदार तोहफा, नोएडा में जल्द शुरू होगी फ्लैट रजिस्ट्री

by Saurabh Chaturvedi
फ़रवरी 29, 2024
in Latest News, नोएडा
नोएडा फ्लैट खरीदार PHOTO
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 10 हजार होम रजिस्ट्री का तोहफा देने के लिए शुक्रवार को नोएडा आ रहे हैं. सीएम योगी के नोएडा आगमन के बाद हजारों घर खरीदारों के चेहरे पर खोई मुस्कान वापस आ जाएगी. बता दें कि नोएडा अथॉरिटी में लंबे समय से अटकी रजिस्ट्री कल यानी 1 मार्च से शुरू होने जा रही है. नोएडा में फ्लैट मालिकों का रजिस्ट्रेशन कैंप लगाकर किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शिविर की शुरुआत होने जा रही है. नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के प्रोजेक्ट के खरीदार की पहली रजिस्ट्री होगी.

यह भी पढ़ें- Serial Bomb Blast: टाडा कोर्ट ने अब्दुल करीम टुंडा को बम ब्लास्ट केस में किया बरी, दो आतंकवादियों को दोषी माना

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

कई सालों से अटकी हुई है रजिस्ट्री

बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में बिल्डरों के बकाए के कारण कई सालों से रजिस्ट्री अटकी हुई है. फ्लैट खरीदने वाले लोग बिना मालिकाना हक के अपने घरों में रह रहे थे. इन फ्लैट मालिकों को मालिकाना हक नहीं मिला. नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक पहले चरण में 10 हजार रजिस्ट्री की जाएंगी. होली से पहले दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले हजारों लोगों के लिए यह बड़ा तोहफा होगा. कुछ दिन पहले ही योगी सरकार के निर्देश पर नोएडा अथॉरिटी ने हजारों फ्लैटों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था. हालांकि, नोएडा के सेक्टर 57 में सिर्फ 9 प्रोजेक्ट के बिल्डर्स द्वारा बनाए गए फ्लैटों की ही रजिस्ट्री होगी.

कोविड के कारण बिल्डर्स को मिला जीरो पीरियड का लाभ

बता दें कि नोएडा अथॉरिटी 1 मार्च से नोएडा के हर सेक्टर में चौपाल लगाकर इन फ्लैट्स की रजिस्ट्री शुरू करेगी. नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि 37 बिल्डर बकाया रकम का 25 फीसदी जमा करने पर सहमत हो गए हैं. हाल ही में अमिताभ कांत समिति के प्रस्तावों को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके बाद नोएडा अथॉरिटी और बिल्डर्स के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं. अमिताभ कांत कमेटी ने बिल्डरों को 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक कोविड काल को ध्यान में रखते हुए जीरो पीरियड का लाभ दिया है. अब तक 37 बिल्डरों ने कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इनमें से 7 बिल्डरों ने 25 फीसदी के हिसाब से 30 करोड़ रुपये जमा भी कर दिए हैं.

इन 7 बिल्डर्स के फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री

नोएडा के 7 बिल्डरों के फ्लैटों की रजिस्ट्री शुक्रवार से शुरू होगी. इन बिल्डरों ने नोएडा अथॉरिटी में 30 करोड़ रुपये जमा कराए हैं. ये बिल्डर्स में IIITM, निंबस हाइड पार्क, प्रतीक फेडोरा, एपेक्स एथेना, गुलशन होम्स, एक्सप्रेस बिल्डर, एएमएस प्रमोटर लिमिटेड, दिव्या मेडोज, कैपिटल इंफ्रा और होल्डर होम्स शामिल हैं.

यह भी देखें- Delhi News : दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी , पीएम मोदी रहेंगे मौजूद | PM Modi | BJP

Tags: buildersCM Yogiconstruction workNoida
Share196Tweet123Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
Tamarind of Benefits

Benefits of Tamarind : सेहत का खजाना है इमली, जाने इसके लाजवाब फायदे

Lucknow

Lucknow: CBI के समन के बाद अखिलेश यादव ने किया प्रेस काफ्रेंस, कहा- गठबंधन मजबूत हो रहा.. इसलिए आया समन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In