• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 28, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home कानपुर

मादा नहीं बन सकेगी मां, नर मच्छर को बहरा कर डेंगू पर लगाया जाएगा ‘ब्रेक’

एक अध्ययन के अनुसार, नर मच्छरों को बहरा करने से मादा मच्छरों के आकर्षण को कम किया जा सकता है, जिससे वे अंडे देने से रोक सकती हैं।

by Digital Desk
November 8, 2024
in कानपुर, हेल्थ
0
Kanpur News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। हरवर्ष डेंगू की चपेट में आने से हजारों लोगों की जान चली जाती है। गांव-गांव बुखार की चपेट में आ जाते हैं और सरकार को करोड़ों रूपए इसकी रोकथाम के लिए खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों से निपटने (Kanpur News) के लिए यह अनोखा तरीका खोजा है। रिसर्च के बाद पाया गया है कि नर मच्छरों का बहरा कर देने से डेंगू, येलो फीवर और जीका जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

हर साल हजारों लोगों की हो जाती है मौत

दुनिया के अधिकांश (Kanpur News) देश मच्छरों से होने वाली बीमारियों से असरग्रस्त हैं, इनमें भारत भी एक है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका यलो फीवर जैसी कई बीमारियों का कारण मच्छर होते हैं। मच्छरजनित बीमारियों में डेंगू भी प्रमुख है। भारत में वर्ष 2015 से 31 मई 2022 तक डेंगू ने ही डेढ़ हजार से अधिक लोगों की जान ले ली। वहीं विश्व में हर वर्ष मच्छरजनित बीमारियों से लगभग सात लाख लोगों की मौत हो जाती है। अगर यूपी की बात करें तो यहां पर हरसाल डेंगू एक महामारी का रूप धारण करती है और दर्जनों लोगों की अपनी जान गवांनी पड़ती है।

Related posts

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

August 27, 2025
Kanpur

Kanpur पुलिस पर लगे गंभीर आरोप: सत्यम त्रिवेदी का दावा- थाने में पीटा और दीं जातिसूचक गालियां

August 26, 2025

मादा को नर मच्छर से रखा जाएगा दूर

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए यह अनोखा तरीका खोजा है। शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च ने रामबाण इलाज इजाद किया है। शोध में पाया गया है कि नर मच्छर मादा मच्छरों के पंखों की आवाज को सुनकर आकर्षित होते हैं। अध्ययन के अनुसार, मादा मच्छरों के पंखों की आवाज नर मच्छर को उनके करीब ले जाती है। इससे नर मच्छर आकर्षित होते हैं और उनका पीछा करते है। इससे प्रजनन बढ़ जाती है। प्रजनन को रोकने के लिए नर मच्छरों को बहरा कर देने से डेंगू को रोका जा सकता है।

बीमारियां फैलाने के लिए मादा मच्छर

रिसर्च में पाया गया है कि आवाज को सुनने के लिए मच्छर जिस जेनेटिक तरीके का इस्तेमाल करते हैं, शोधार्थियों ने एक प्रयोग में उसमें बदलाव किया। नतीजा यह हुआ कि नर मच्छरों ने मादाओं से दूरी बनाए रखी। उन्हें तीन दिन (Kanpur News) तक एक ही पिंजरे में रखा गया, फिर भी वे एक-दूसरे से दूर रहे। बीमारियां फैलाने के लिए मादा मच्छर जिम्मेदार हैं। इसलिए उन्हें अंडे देने से रोकने की कोशिश से मच्छरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

एक मादा 50 से 100 अंडे देती है

शोध में पाया गया है कि एक मादा मच्छर एक बारी में 50 से 100 अंडे दे सकती है। शोधार्थियों ने एडीज एजिप्टी मच्छरों पर यह अध्ययन किया। उन्होंने टीआरपीवीए नामक प्रोटीन को टारगेट किया जो नर मच्छरों को सुनने के लिए जरूरी होता है। एडीज एजिप्टी मच्छर हर साल लगभग 40 करोड़ लोगों में वायरस फैलाते हैं। शोधकर्ताओं ने अब इस मिशन पर काम करना भी शुरू कर दिया है। अगर ये प्रयोग सफल रहा तो मच्छर से फैलने वाली बीमारियों पर बड़े पैमाने पर रोक लग सकती है और हजारों इंसनों की जान सकती है।

मच्छर देते हैं मलेरिया बुखार

मलेरिया मादा (Kanpur News) एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। ये मच्छर गंदे और दूषित पानी में पनपते हैं। इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण एक परजीवी होता है। मलेरिया का मच्छर सुबह या शाम को काटता है। मलेरिया के लक्षण चक्कर आना, सांस फूलना, बुखार हैं। ब्रिटिश चिकित्सक, सर रोनाल्ड रॉस ने साल 1897 में 20 अगस्त को मादा एनाफिलीज मच्छर की खोज की थी, जो मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का कारण होते हैं। मलेरिया की दवा इजाद हो गई है और समय पर इलाज हो जाने से मलेरिया ठीक हो जाता है।

सबसे घातक होती हैं डेंगू बीमारी

डेंगू बीमारी एडीज एल्बोपिक्टस और एडीज एजिप्टी द्वारा फैलती है। जब डेंगू का संक्रमण गंभीर रूप ले लेता है, तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार या डीएचएफ होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें भारी ब्लीडिंग, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट, यहां तक कि पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। डेंगू बुखार के लक्षण, जो आमतौर पर संक्रमण के चार से छह दिन बाद शुरू होते हैं। इसमें तेज बुखार के साथ सिरदर्द, जोड़ों- मांसपेशियों में दर्द, थकान, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, त्वचा पर लाल चकत्ते की समस्या देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े: देवउठनी एकादशी कब है? नवंबर में इस दिन से शुरू होंगे शुभ कार्य, जानें शुभ मुहूर्त

मच्छर के डंग से चढ़ जाता है पीला बुखार

पीला बुखार (पीत ज्वर) एडीज एजिप्टी मच्छरों से फैलने वाला एक गंभीर वायरल रोग है, जो डेंगू बुखार, चिकनगुनिया और जीका बुखार भी फैलाता है। पीला बुखार अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में बहुत ही आम बीमारी है। इस रोग के लक्षण मलेरिया के समान होते हैं, लेकिन इसमें मतली, उल्टी और पीलिया भी शामिल हैं। भारत में पीला बुखार की मामले न के बराबर हैं। ये बीमारी भी मच्छर के काटने से होती है।

मच्छर देते हैं जापानी बुखार

जापानी इंसेफेलाइटिस भी एडीज या कुलीसेटा मच्छर जैसे मच्छरों से फैलता है। जैपनीज़ एंकफ्लाइटस जिसे आसान भाषा में जापानी बुखार कहा जाता है। मच्छर से होने वाली इस बीमारी की वजह से दिमाग में सूजन आ जाती है। इसके अलावा बुखार और शरीर में दर्द इसके सबसे आम लक्षण हैं। गंभीर मामलों में मरीज़ व्यवहार में बदलाव, कंफ्यूज़न, कंपकंपी और यहां तक की कोमा में भी जा सकता है।

जीका एक वायरल बीमारी

जीका एक वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छर से फैलती है, जो दिन में काटता है। जीका के सबसे आम लक्षणों में, बुखार, दाने, जोड़ों में दर्द और लाल आंखें हैं। इस रोग के लक्षण कुछ दिनों से लेकर एक सप्ताह तक रहते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान यह बीमारी और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इससे गंभीर जन्म दोष माइक्रोसेफली और विकृतियां हो सकती है, जिन्हें जन्मजात जीका सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है।

मच्छर के काटने से होता है चिकनगुनिया

चिकनगुनिया (Kanpur News) यह बीमारी, एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों के माध्यम से फैलती है। चिकनगुनिया के मरीजों में सिरदर्द, बुखार, मतली, उल्टी और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण देखे जाते हैं। यूपी के कई जनपदों में हर साल चिकनगुलिया दस्तक देता है। ये बुखार इंसानों को तोड़ देता है। शरीर से खून की कमी हो जाती है। अगर समय पर इलाज नहीं हो पाए तो ये इंसानों की जान भी ले लेता है।

वेस्ट नाइल वायरस मच्छर जनित बीमारी

वेस्ट नाइल वायरस मच्छर जनित बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित मच्छरों के काटने के कारण फैलती है। यह विभिन्न प्रजातियों द्वारा फैलने वाली बीमारी है, जिसे प्राथमिक प्रजाति क्यूलेक्स पिपियन्स के रूप में जाना जाता है। वेस्ट नाइल वायरस कुछ दिनों से कई हफ्तों तक व्यक्ति के शरीर में रह सकता है। इस वायरस से संक्रमित 80 फीसद लोगों में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसमें कुछ फ्लू जैसे लक्षण होते हैं और दुर्लभ मामलों में स्थायी रुप से न्योरोलॉजिकल डैमेज भी हो सकता है।

Tags: Dengue EpidemicKanpur NewsMosquito
Share196Tweet123Share49
Previous Post

‘1 महीने में गाना लिखने वाले को मिलेगी मौत…’ सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस गैंग की धमकी

Next Post

UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में कोहरे की संभावना, जानें आज का मौसम

Digital Desk

Digital Desk

Next Post
UP Weather

UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में कोहरे की संभावना, जानें आज का मौसम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

August 28, 2025
UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

August 28, 2025
UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

August 28, 2025
Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

August 28, 2025
Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version