शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

क्या हैं Nitish Kumar की वो मांगे जिसे मानना बीजेपी की बनी मजबूरी?

by Rajni Thakur
जून 5, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, देश
what-are-those-demands-of-nitish-kumar-which-bjp-is-forced-to-accept
Share on FacebookShare on Twitter

Nitish Kumar Demands: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद पक्ष हो या विपक्ष दोनों जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। क्योंकि इस बार बीजेपी देश में सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत हासिल न सकी, जिस कारण अब उसे दूसरे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसी वजह से नीतीश कुमार अब देश में भाजपा की सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे है। बुधवार को दिल्ली में हुई NDA की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। जिसमें, उन्होंने समर्थन देने की शर्त पर कई मांगें रखी और इसे मानना बीजेपी के लिए मजबूरी बन गई है।

आज बीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली में एनडीए की बैठक आयोजित की गई। लेकिन बैठक से ठीक पहले नीतीश और उनकी पीर्टी ने साफ कर दिया है कि सरकार बन रही है। हालांकि, बीजेपी को समर्थन देने की शर्त पर नीतीश ने कई मांगें रखी। दरअसल, बिहार से मिले परिणामों के बाद सीएम नीतीश बहुत जोश में है।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

ये हैं नीतीश की मांगें (Nitish Kumar Demands) 

सूत्रों के मुताबिक नीतीश का बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाना और स्पेशल पैकेज दिलवाने की मांग सबसे ऊपर है। बिहार जैसे गरीब राज्य के लिए नीतीश स्पेशल स्टेटस का दर्जा प्राप्त कर आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता को खास तोहफा देना चाहते हैं। इसके साथ ही, जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, उन्हें दो लाख रुपए देने का वादा भी नीतीश पूरा करना चाहते हैं। इसलिए विशेष प्रावधान के तहत स्पेशल स्टेटस की मांग सीएम नीतीश की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

वहीं, नीतीश की दूसरी मांग पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाने की है और तीसरी मांग बिहार में सेंट्रल यूनिवर्सिटी देने की है। इसके साथ ही नीतीश ने कैबिनेट में चार मंत्री पद की मांग भी की है।

आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसलिए वे बिहार की जनता को ये तोहफे देकर 2010 जैसी परफॉरमेंस दोहराना चाहते हैं। इसलिए बिहार के स्पेशल स्टेटस की मांग को मनवाकर नीतीश विपक्ष को धाराशाई करना चाहते हैं।

नीतीश को चाहिए ये मंत्री पद

केंद्र की सरकार में इस बार नीतीश कुमार अपनी शर्तों पर शामिल हो रहे हैं। नीतीश को पिछले दो सरकार में कड़वे अनुभव का अहसास है। इसलिए केन्द्र सरकार में दो केंद्रीय मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद वह हर हाल में चाहते हैं। वैसे नीतीश ने चार मंत्री पद की मांग रखी है। नीतीश कुमार की नजर कृषि, ग्रामीण विकास मंत्रालय और रेल विभाग पर है। इनमें से दो मंत्रालय नीतीश हर हाल में चाह रहे हैं। इसके साथ ही, एक राज्य मंत्री का पद भी नीतीश हर हाल में अपने हिस्से में चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : PM Modi की जीत के बाद लगा बधाइयों का तांता, इन ग्लोबल लीडर्स ने दी शुभकामनाएं

Tags: biharBJPNDA meetingnitish kumarPM Modi
Share196Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
 Weather

Weather: पूर्वी भारत में लू अभी पांच दिन तक रहेगा, ओडिशा में 36 लोगों की मौत हो चुकी है, Delhi-NCR में कुछ बारिश

UP Chunav Results

UP Chunav Results:अखिलेश यादव को यूपी छोड़कर केंद्र में, नेता प्रतिपक्ष का मिलेगा पद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In