Saturday, February 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आखिर किस वजह से बांग्लादेश में भड़की हिंसा? शेख हसीना को छोड़ना पड़ा देश..जानिए पूरी कहानी

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण में अनियमितताओं के खिलाफ हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल, बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली के तहत 56 प्रतिशत सरकारी नौकरियां आरक्षित हैं, जिसमें से 30 प्रतिशत आरक्षण 1971 के मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए है। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि शेख हसीना सरकार मेरिट के आधार पर नौकरियां नहीं दे रही है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
August 5, 2024
in Latest News, TOP NEWS, बड़ी खबर, विदेश
Sheikh Hasina
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। इस हिंसा में अब तक 39 लोग मारे जा चुके हैं। ढाका में लाठियों और पत्थरों से लैस हजारों छात्र सशस्त्र पुलिस बलों से भिड़ गए, जिससे 2500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। चटगांव में राजमार्ग को अवरुद्ध करने वाले छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बढ़ती हिंसा के कारण अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर से ढाका आने-जाने वाली रेलवे सेवाओं और मेट्रो रेल सेवा को भी बंद कर दिया।

RELATED POSTS

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

January 22, 2026
Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

December 21, 2025

शेख हसीना ने छोड़ा देश

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश की राजधानी ढाका छोड़ दी है। ऐसा माना जा रहा है कि अब बांग्लादेश की बागडोर सेना संभालेगी। शेख हसीना ने यह इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब देश में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

प्रदर्शनकारियों की क्या है डिमांड?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्र सरकार से क्या मांग कर रहे हैं और बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण का कानून क्या है। दरअसल, बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली के तहत 56 प्रतिशत सरकारी नौकरियां आरक्षित हैं। इनमें से 30 प्रतिशत आरक्षण 1971 के मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए है।

इसके अलावा, 10 प्रतिशत आरक्षण पिछड़े प्रशासनिक जिलों के लिए और 10 प्रतिशत महिलाओं के लिए है। इसके अतिरिक्त, पांच प्रतिशत आरक्षण जातीय अल्पसंख्यक समूहों के लिए और एक प्रतिशत दिव्यांग लोगों के लिए है।

आखिर क्या है आरक्षण का पूरा विवाद?

इन सभी आरक्षण प्रणालियों में सबसे विवादित 30 प्रतिशत आरक्षण है, जो स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों का कहना है कि सरकार उन लोगों को आरक्षण देने के पक्ष में है जो शेख हसीना की सरकार का समर्थन करते हैं। छात्रों का आरोप है कि मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही हैं।

प्रदर्शन के दौरान 90 लोगों की मौत

ढाका से प्राप्त खबरों के अनुसार, रविवार को बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 90 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Sheikh Hasina: हिंसा के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने छोड़ा देश

देशभर में लगाया गया कर्फ्यू 

इस बीच, सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है। स्कूल-कॉलेजों और बाजारों को 3 दिनों के लिए बंद रखने का ऐलान किया गया है। हिंसा के मद्देनजर कई ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है, और कपड़ा फैक्ट्रियों को भी बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से जहां तक संभव हो, घरों में रहने की अपील की है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे देश में इंटरनेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, हालांकि कुछ देर बाद इसे फिर से चालू कर दिया गया।

भीड़ ने तोड़ी शेख हसीना के पिता की प्रतिमा

भीड़ ने ढाका में शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) के पिता और बांग्लादेश के जनक, बंग बंधु शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को भी तोड़ दिया। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना के दफ्तर को आग लगा दी। इसके बाद, प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आवास में भी घुस आए।

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सेना के हाथ में कमान

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश सेना के प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, “हम आपकी मांगें पूरी करेंगे और देश में शांति बहाल करेंगे। हम इस देश को अंतरिम सरकार से चलाएंगे।” जनरल वकार-उज-जमान ने प्रदर्शनकारियों से अपील की, “तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट से दूर रहें। अगर आप हमारे साथ मिलकर चलेंगे, तो हालात सुधरेंगे। हिंसा और संघर्ष से कुछ हासिल नहीं होगा। अराजकता से बचें।”

Tags: BangladeshSheikh Hasina
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Bangladesh Boycott: बांग्लादेश सरकार ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की पुष्टि करते हुए आईसीसी (ICC) पर कड़ा निशाना...

Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Bangladesh protests: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग के...

Sheikh Hasina

‘फांसी’ वाली हसीना को भारत भेजो! बांग्लादेश का अल्टीमेटम, दिल्ली ने दिया ‘शांति’ का जवाब!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Sheikh Hasina extradition: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां...

78 वर्षीय शेख हसीना को मौत की सजा

शेख हसीना को मौत की सज़ा, ढाका कोर्टरूम में गूंजे जयकारे

by Kanan Verma
November 17, 2025

शेख हसीना : बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने...

Sheikh Hasina

बांग्लादेश: पूर्व पीएम शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध में मौत की सज़ा

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Sheikh Hasina death penalty: बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ गंभीर...

Next Post
देश में आगजनी और हिंसा के बीच लोगों से ऐसे बचकर भागी Sheikh Hasina

देश में आगजनी और हिंसा के बीच लोगों से ऐसे बचकर भागी Sheikh Hasina

Sheikh Hasina

हिंसा के बीच शेख हसीना ने छोड़ा देश, पहले भी ले चुकी है भारत में शरण...जानिए क्या था कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist