आखिर कब धरती पर वापस लौटेंगी Sunita Williams? 8 दिनों का स्पेस सफर क्यों बना 8 महीनों का, NASA की इस रिपोर्ट से समझिए

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर, जिन्हें स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाया गया था। अब सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस आ चुका है।

नई दिल्ली: सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर, जिन्हें स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाया गया था। अब सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस आ चुका है। भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 9:30 बजे स्टारलाइनर ने न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में लैंडिंग की। हालांकि, स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अभी और कुछ समय के लिए वहीं रुकना होगा। बता दें, कि दोनों अंतरिक्ष यात्री नासा के क्रू-9 मिशन का हिस्सा हैं और फरवरी 2025 तक स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए वापस लौटेंगे।

5 जून को जब स्टारलाइनर ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाया था, तब तकनीकी समस्याओं के कारण इसकी वापसी में देरी हो गई थी। नासा ने स्टारलाइनर बनाने वाली कंपनी बोइंग के साथ मिलकर यह निर्णय लिया कि सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर को इस स्पेसक्राफ्ट से वापस नहीं लाया जाएगा। हालांकि बोइंग को अपने स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षा पर पूरा भरोसा था, नासा ने इस वापसी को जोखिम भरा माना। आखिरकार 3 महीने की देरी के बाद, स्टारलाइनर ने सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापसी की।

नासा के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे स्टारलाइनर अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ और सुबह 9:32 बजे न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर के रेगिस्तानी इलाके में लैंड किया। लैंडिंग से पहले स्पेसक्राफ्ट के तीन पैराशूट खुलने का वीडियो भी देखा गया, जिससे सुरक्षित लैंडिंग हुई।

स्टारलाइनर ने 5 जून को सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाया था और उनकी वापसी 13 जून को होनी थी। यह स्टारलाइनर की पहली परीक्षण उड़ान थी, लेकिन थ्रस्टर की खराबी और हीलियम लीक के कारण यह समय पर वापस नहीं लौट सका। इस 8 दिन के परीक्षण मिशन पर गए विलियम्स और विल्मोर को अब अपनी वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अब दोनों को नासा के क्रू-9 मिशन का हिस्सा बना दिया गया है, जिसके तहत उनकी वापसी फरवरी 2025 में होगी।

पहले नासा क्रू-9 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च करने की योजना बना रहा था, लेकिन हाल ही में इसमें बदलाव किया गया। अब स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से केवल 2 अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया जाएगा और अंतरिक्ष स्टेशन पर पहले से मौजूद सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर इस मिशन का हिस्सा होंगे। नासा का क्रू-9 मिशन इस महीने के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

बता दे, कि सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) का जन्म साल 1965 में अमेरिका में हुआ था। उनके पिता, दीपक पांड्या, भारतीय मूल के थे, जो 1958 में गुजरात से अमेरिका आकर बस गए थे। साल 1998 में नासा ने सुनीता को अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना और तब से वह कई अंतरिक्ष अभियानों में हिस्सा ले चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :- Russia-Ukraine Conflict: युद्ध से अब थक चुके हैं Vladimir Putin! भारत से शांति वार्ता कराना चाहते…

सुनीता विलियम्स पहले साल 2006 और साल 2012 में अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी हैं। नासा के अनुसार, उन्होंने अब तक कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। हालांकि इस बार उनका मिशन केवल 8 दिनों का होना था, लेकिन स्टारलाइनर में आई तकनीकी समस्याओं के कारण यह मिशन अब 8 महीने का हो गया है।

Exit mobile version