शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

क्या 11 साल पहले मिली हार का बदला, ले पाएंगे Dhoni या एक बार फिर से बारिश दिलाएगी विराट को जीत?

जब महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) और विराट कोहली आमने-सामने महामुकाबले के लिए खड़े हुए थे। बेंगलुरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेड़ियम इस महामुकाबले को देखने के लिए

by Neel Mani
मई 18, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इतिहास एक बार फिर से खुद को दोहराने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं। आज से 11 साल पहले हुए आईपीएल के उस मुकाबले की, जिस पर 11 साल पहले भी सभी की निगाहें टिकी हुई थी। चैन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर साल 2013 दिन शनिवार तारीख 18 मई। ये वो दिन था, जब महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) और विराट कोहली आमने-सामने महामुकाबले के लिए खड़े हुए थे। बेंगलुरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेड़ियम इस महामुकाबले को देखने के लिए दर्शकों से खचा-खच भरा हुआ था।

खैर उस बात को बीते अब 11 साल हो चुके हैं, लेकिन एक बार फिर से उसी तरह के हालात बन आए हैं, जो कभी आईपीएल के सीजन 6 के दौरान थे। नहीं समझे तो अब समझ जाएंगे। बारिश, बारिश और बारिश जब से इस ख़बर ने जोर पकड़ा है कि आरसीबी और चैन्नई (Dhoni) के बीच खेले जाना वाला महामुकाबला जो कि प्लेऑफ की चौथी टीम के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, उसमें भी क्या बारिश खलल डाल सकती है? इस ख़बर के आने के बाद से क्रिकेट प्रेमियों के बीच अभी से ही चिंता बढ़ा दी है।

RELATED NEWS

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

नवम्बर 29, 2025
भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

नवम्बर 6, 2025

आईपीएल 2024 का सीजन 17 बेहद शानदार रहा है, लेकिन बारिश ने कई टीमों के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को पूरी तरह से धोते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने पर मजबूर कर दिया है। अब चैन्नई और बेंगलौर के बीच होने वाली इस प्लेऑफ की रेस में कौन बाजी मारेगा ये तो मुकाबला शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन उससे पहले ही बारिश एक बड़ा सवाल बनकर खड़ी हुई है।

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि आज से 11 साल पहले जब धोनी (Dhoni) और विराट की सैना आमने-सामने भिड़ने को तैयार हुई थी, तो बारिश ने आकर उस मैच में भी जमकर खलल डाला था। दिन और तारीख एक जैसे होने के साथ एक बार फिर से वही स्थिती बनती हुई दिखाई दे रही है। यानी साल 2013 में बारिश ने ही धोनी और विराट के बीच होने वाली जोरदार भिड़ंत का गला घोंट डाला था। बारिश के चलते उस मुकाबले में सिर्फ 8-8 ओवरों का खेल देखने को मिल था, जिसमें आरसीबी ने 24 रनों से जीत हासिल की थी।

एक बार फिर से वही संयोग बन आया है। यानी दिन,तारीख और मैदान और टीम वही हैं और इस बार भी बारिश के आने के संकेत है, लेकिन आगे क्या होगा? इस बात ने दोनों ही टीमों के चाहने वालों के बीच एक सस्पेंस क्रिएट कर रखा है। मौसम से मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरा भी बारिश नहीं बताई गई है। दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच 61 से 65 फीसदी बारिश के आसार बताए गए हैं। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम के साफ रहने की संभावना बताई गई है, लेकिन 11 बजे से फिर हल्की-हल्की बौछार होने के आसार बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- क्रिकेटर Yuzvendra Chahal की पत्नी झलक दिखला जा के बाद अब बिग बॉस ओटीटी-3 में आ सकती हैं नज़र!

अब इसकी सटीक जानकारी तो कोई नहीं दे सकता, लेकिन अगर मौसम साफ रहता है, तो क्या धोनी 11 साल पहले यानी साल 2013 में बारिश के कारण मिली उस हार का जवाब विराट कोहली को दे पाएएंगे। ये तो मैच शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन धोनी का पलड़ा हमेशा विराट से भारी रहा है। कई स्टार खिलाड़ियों के होने के बावजूद विराट कोहली की टीम आजतक आईपीएल के किसी भी सीजन की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।

Tags: cricketdhoniipl 2024
Share205Tweet128Share51

Neel Mani

Related Posts

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

BCCI ने India और South Africa के बीच तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज़ के समाप्त होने के बाद एक...

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

by Vinod
नवम्बर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर मुम्बईया बल्लेबाज का गजब का रौला है। जब आजमगढ़ का छोरा 22...

up t20 league final 2025

UP T20 Final : रिंकू सिंह के बिना खिताब जीतने की चुनौती,यूपी टी-20 लीग का रोमांचक समापन आज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

UP T20 Final : यूपी टी-20 लीग का फाइनल आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला मेरठ...

BCCI Big Action

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, आचार संहिता उल्लंघन पर लगा भारी जुर्माना!

by Gulshan
मई 22, 2025

BCCI Big Action : आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59...

RR vs PKBS

RR vs PKBS : राजस्थान में पंजाब का धमाका! 10 रन की जीत से प्लेऑफ की रेस में मचाया हल्ला

by Gulshan
मई 19, 2025

RR vs PKBS : नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की संयमित और प्रभावशाली बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ों के उम्दा प्रदर्शन...

Next Post
Bihar, Patna, School, Bihar News, Kid Death

Bihar News : पटना के एक स्कूल में गटर में बच्चे का शव मिलने से अफरातफरी का महौल

Satara

Satara: गुजरात के GST कमिश्नर ने महाबलेश्वर में 620 एकड़ जमीन हड़पी, पूरे गांव को रिश्तेदारों ने खरीदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist