Tuesday, April 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लाइफस्टाइल

Health news:बढ़ती उम्र में भी रहें फिट और एनर्जेटिक, जानें एक्सपर्ट के खास टिप्स

40 के बाद शरीर में कई बदलाव आते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक उपाय, योग, अच्छी नींद और संतुलित आहार अपनाकर लोग स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 4, 2026
in लाइफस्टाइल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health news: अक्सर 40 की उम्र पार करते ही महिलाओं और पुरुषों के शरीर में कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलाव देखने को मिलते हैं। पुरुषों में जहां पेट बढ़ना और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है, वहीं महिलाओं में मेनोपॉज के करीब पहुंचने के कारण चिड़चिड़ापन, थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है।

बढ़ती उम्र का प्रभाव

विशेषज्ञों के अनुसार 40 की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसका असर पाचन पर पड़ता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसी दौरान मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द और त्वचा पर झुर्रियां जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव और पोषक तत्वों की कमी से शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है।

RELATED NEWS

“सर्दियों के लिए परफेक्ट नाश्ता: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे मेथी पराठे, पूरे परिवार के लिए पौष्टिक और हेल्दी विकल्प”

“सर्दियों के लिए परफेक्ट नाश्ता: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे मेथी पराठे, पूरे परिवार के लिए पौष्टिक और हेल्दी विकल्प”

November 20, 2025
हेल्दी शुरुआत: सेब और ओट्स से तैयार करें पौष्टिक मिल्कशेक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

हेल्दी शुरुआत: सेब और ओट्स से तैयार करें पौष्टिक मिल्कशेक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

November 19, 2025

आयुर्वेदिक उपाय से पाएं राहत

आयुर्वेद में इस उम्र के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं। अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी जैसी जड़ी-बूटियां शरीर को ताकत देने में मदद करती हैं। इन्हें दूध के साथ लेने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। खासकर महिलाओं के लिए शतावरी बेहद लाभकारी मानी जाती है, जो हार्मोन संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है।

अच्छी नींद और तेल मालिश जरूरी

स्वस्थ रहने के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। अगर नींद नहीं आती तो सोने से पहले पैरों के तलवों की मालिश करना लाभकारी होता है। यह शरीर को आराम देता है और मानसिक तनाव कम करता है। इसके अलावा सप्ताह में कम से कम तीन बार तेल से पूरे शरीर की मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और जोड़ों का दर्द कम होता है।

मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम

आयुर्वेद के अनुसार मानसिक शांति भी उतनी ही जरूरी है जितनी शारीरिक सेहत। तनाव कम करने और मन को शांत रखने के लिए रोजाना योग और प्राणायाम करना चाहिए। इससे शरीर और दिमाग दोनों संतुलित रहते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Tags: AyurvedaHealthy lifestyle
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

“सर्दियों के लिए परफेक्ट नाश्ता: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे मेथी पराठे, पूरे परिवार के लिए पौष्टिक और हेल्दी विकल्प”

“सर्दियों के लिए परफेक्ट नाश्ता: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरे मेथी पराठे, पूरे परिवार के लिए पौष्टिक और हेल्दी विकल्प”

by Sangeeta Sharma
November 20, 2025

Methi Parantha: सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक नाश्ता चाहिए? मेथी पराठा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है! मेथी पराठा सर्दियों में...

हेल्दी शुरुआत: सेब और ओट्स से तैयार करें पौष्टिक मिल्कशेक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

हेल्दी शुरुआत: सेब और ओट्स से तैयार करें पौष्टिक मिल्कशेक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

by Sangeeta Sharma
November 19, 2025

सुबह की शुरुआत अगर पौष्टिक और ताजगी भरे ड्रिंक से हो, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है। हाल ही में...

अगर आप भी हैं आम खाने के हैं शौक़ीन तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, ग़लती से भी न खाएं आम के साथ ये चीज़ें

अगर आप भी हैं आम खाने के हैं शौक़ीन तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, ग़लती से भी न खाएं आम के साथ ये चीज़ें

by Sadaf Farooqui
May 5, 2025

Not to Eat With Mango: गर्मियों का मौसम आते ही आम हर किसी की पहली पसंद बन जाता है। इसका...

Health news :क्यों कहा जाता है चक्रफूल को आयुर्वेद का खज़ाना और कैसे करता है ये बीमारियों से बचाव

Health news :क्यों कहा जाता है चक्रफूल को आयुर्वेद का खज़ाना और कैसे करता है ये बीमारियों से बचाव

by SYED BUSHRA
April 9, 2025

 Health benefits of star anise भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला चक्रफूल, जिसे अंग्रेज़ी में स्टार ऐनिस (Star Anise) कहा...

प्रकृति का एक दुर्लभ उपहार आम घास नहीं है ‘पित्तपापड़ा’ कहां उगती है यह औषधि जड़ी बूटी

प्रकृति का एक दुर्लभ उपहार आम घास नहीं है ‘पित्तपापड़ा’ कहां उगती है यह औषधि जड़ी बूटी

by Sadaf Farooqui
March 24, 2025

गेहूं के खेतों में उगने वाला एक छोटा सा पौधा, जिसे लोग आमतौर पर घास समझकर नजरअंदाज कर देते हैं,...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist