रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Health Tips : सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इलायची.. पाचन से लेकर त्वचा तक दिखेगा फर्क

Health Tips : छोटी इलायची जो सेहत के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाती है, आज हम इलायची के पोषक तत्व, इसके फायदों, नुकसान और घरेलू नुस्खों के बारे में चर्चा करेंगे...

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 9, 2024
in Latest News
Share on FacebookShare on Twitter

Health Tips : छोटी इलायची रसोई में खास स्थान रखने वाली मसाला है, जो सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इलायची न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि कई समस्याओं का समाधान भी करती है। पाचन में भी सुधार करेगी साथ ही त्वचा पर भी निखार लेकर आएगी, इलायची के कई सारे फायदें हैं, जो हम यहां बताएंगे. आज हम इलायची के पोषक तत्व, इसके फायदों, नुकसान और घरेलू नुस्खों के बारे में चर्चा करेंगे…

इलायची में मौजूद पोषक तत्व

इलायची में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें राइबोफ्लेविन, नियासिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो हमको सेहतमंद बनाते हैं

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

इलायची के स्वास्थ्य फायदे

पाचन बेहतर रखे (Improves Digestion)

इलायची का इस्तेमाल गैस, अपच और जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाता हैl

सर्दी और संक्रमण में आराम (Relieves Cold and Infections)

एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इलायची सर्दी, खांसी और मौसम बदलने से होने वाली संक्रमण में राहत देती है।

मॉर्निंग सिकनेस से राहत (Eases Morning Sickness)

गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस से निजात पाने के लिए इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें अदरक के समान तेल पाए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे (Helps Control Blood Pressure)

इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

भूख बढ़ाने में मददगार (Increases Appetite)

इलायची मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर भूख बढ़ाने में मदद करती है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती, वे इलायची का सेवन कर सकते हैं।

इलायची के बुरा प्रभाव

त्वचा पर एलर्जी (Skin Allergy)

लंबे समय तक या अधिक मात्रा में इलायची का सेवन त्वचा पर एलर्जी का कारण बन सकता है। इसे ‘कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस’ कहा जाता है।

सांस से जुड़ी एलर्जी (Respiratory Allergies)

अधिक मात्रा में इलायची का सेवन सांस संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसे सीमित मात्रा में लेना ही बेहतर होता है।

सिरदर्द और चक्कर (Headache and Dizziness)

लंबे समय तक इलायची खाने से सिरदर्द या चक्कर की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।

पित्ताशय की पथरी (Gallstone Risk)

इलायची का अत्यधिक सेवन पित्ताशय की पथरी का कारण बन सकता है, क्योंकि पाचन तंत्र इलायची को पूरी तरह अवशोषित नहीं कर पाता।

इलायची के घरेलू नुस्खे

इलायची को माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है l इलायची पाउडर को दूध, खीर, मिठाई या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है। गले की खराश में इलायची की चाय फायदेमंद हो सकती है। पेट में गर्मी होने पर गुनगुने पानी में इलायची पाउडर डालकर पिया जा सकता है। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए इलायची और मिश्री पीसकर मुंह में रखने से फायदा होता है। सिरदर्द में इलायची के तेल से मालिश करने से आराम मिलता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: Health TipsHealth tips cardamom
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: तैयार हो जाइए थ्रिल्स के लिए, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Noida

नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल की बच्ची की ली जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist