• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Gut Health, लंबी उम्र और स्किन ग्लो के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 फूड्स, मिलेगा फायदा ही फायदा

Gut Health : गट हेल्थ का सीधा मतलब है कि आपके आंतों में भोजन सही से पच रहा है या नहीं। जब हमारे शरीर को भोजन से पोषक तत्व नहीं मिल पाते, तो हमें...

by Kirtika Tyagi
October 10, 2024
in Latest News, लाइफस्टाइल
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gut Health : गट हेल्थ का सीधा मतलब है कि आपके आंतों में भोजन सही से पच रहा है या नहीं। जब हमारे शरीर को भोजन से पोषक तत्व नहीं मिल पाते, तो हमें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे गैस, बदहजमी, ब्लोटिंग और कब्ज। इसके अलावा, गट हेल्थ खराब होने से शरीर में और भी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम जो खाना खाते हैं, वह हमारे शरीर के लिए सही तरीके से काम नहीं करता। लेकिन अगर हम सही खानपान करें, तो हम गट हेल्थ को सुधार सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं। यहाँ 8 ऐसे फूड्स हैं जिन्हें अपने डाइट में शामिल करके आप अपनी गट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं:

ओट्स

ओट्स फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, खासकर बीटा ग्लूकेन कंपाउंड का, जो हार्ट हेल्थ को भी बेहतर करता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कम करने और वजन घटाने में मदद करता है। ओट्स से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

फलीदार सब्जियां

छोले, मसूर, मूंग की दाल, बींस, मटर और राजमा जैसी फलीदार सब्जियों में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह डायट्री फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। यह पेट में जाकर जेल जैसा बनकर पाचन में मदद करते हैं और शुगर व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। गट हेल्थ के लिए यह बेहद फायदेमंद हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन C, विटामिन K, फॉलेट, और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं जो आंतों की सफाई करते हैं। इसमें सल्फरोफेन कंपाउंड होता है जो एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है और आंतों को डिटॉक्स करता है।

बैरीज

स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और जामुन जैसे बैरीज पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। यह पेट की सफाई करने के साथ-साथ स्किन को ग्लो भी देते हैं, क्योंकि इनमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

सेब

सेब को एक प्रीबायोटिक की तरह माना जाता है जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

बादाम

रोजाना कुछ भीगे हुए बादाम खाने से आंतों की सफाई होती है और कब्ज, गैस, और ब्लोटिंग जैसी समस्याएँ दूर होती हैं। इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो पेट की सूजन को कम करते हैं।

साइट्रस फ्रूट्स

साइट्रस फलों जैसे नींबू और अनानास को डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। सुबह नींबू पानी पीने से पेट साफ रहता है और अनानास खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी गट हेल्थ को सुधार सकते हैं, जिससे न केवल आपका पेट सही रहेगा, बल्कि शरीर और त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें : OCD को नजरंदाज करना हो सकता है खतरनाक, जानिए क्या है इसके लक्षण और समाधान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: Gut HealthHealth Tips
Share196Tweet123Share49
Previous Post

OCD को नजरंदाज करना हो सकता है खतरनाक, जानिए क्या है इसके लक्षण और समाधान

Next Post

अचानक थम गया जश्न का सिलसिला, ठहर गए हजारों लोग, Mumbai में कुछ इस तरह दी गई रतन टाटा को श्रद्धांजली

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
Mumbai, Ratan Tata

अचानक थम गया जश्न का सिलसिला, ठहर गए हजारों लोग, Mumbai में कुछ इस तरह दी गई रतन टाटा को श्रद्धांजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version