नई दिल्ली। जैसे की आप सभी जानते हैं कि क्रिसमस आने वाला है। लोग इस दिन को काफी खास बनाते हैं, क्योंकि Christmas Day क्रिसमस एक ऐसा फेस्टिवल है जो साल का आखिरी फेस्टिवल होता है। इस दिन को हर कोई सेलिब्रेट करता है। कोई इस फेस्टिवल को घर में मनाता है तो कोई इसे बाहर जाकर मनाता है। लेकिन ऐसे में हर लड़की कंफ्यूज होती है वो इस दिन क्या पहनें ?
वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन पर रेड कलर की ड्रेस पहनना पसंद करते है। लेकिन क्या पहनना बेस्ट होगा इसमें लड़कियां थोड़ी-सी कंफ्यूज रहती है। अगर आप भी नहीं जानते है कि आपको क्या पहनना चाहिए ? तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बेस्ट क्रिसमस डे की ड्रेस बताने वाले हैं। आप घर में, ऑफिस में या किसी अन्य स्थान पर Christmas Day सेलिब्रेट करने वाले है तो हर जगह के लिए रेड साड़ी बेस्ट और बेहतरीन ऑप्शन होगी। साड़ी एक ऐसी ड्रेस है जो ऑफिसियल और अन-ऑफिसिल दोनों तौर पर पहनी जा सकती है। यहां आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की बेस्ट डिजाइन की साड़ी देखने को मिलेगी जो आपके दिल को छू लेगी। आइए फिर एक-एक करके सभी साड़ियों पर नज़र डालते हैं।
आलिया भट्ट की बेस्ट शिफॉन साड़ी
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट की यह रेड साड़ी क्रिसमस डे के लिए सबसे बेस्ट में से एक है। इसका डिजाइन काफी यूनिक और हटकर है। इस साड़ी को कैरी करना भी बेहद आसान है क्योंकि यह साड़ी काफी लाइट वेट है।
ट्रेंडी ब्लाउज वाली रेड साड़ी
एक्ट्रेस अनन्या पांडे की यह साड़ी फैशन की दुनिया में काफी छा गई थी। इस साड़ी का ब्लाउज बेहद खूबसूरत है जो आपके ऊपर काफी जचेगी। एक्ट्रेस का यह साड़ी डिजाइन ट्रेंड में खूब चल रहा है।
Christmas Day के लिए लेटेस्ट डिजाइन की साड़ी
बॉलीवुड की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का साड़ी डिजाइन मार्केट में खूब दौड़ रहा है। यही नहीं लड़कियां इनकी साड़ी डिजाइन को काफी फॉलो भी करती हैं। अभिनेत्री की रेड साड़ी सभी की पहली पसंद में से एक है।
बेस्ट फुली इंडियन लुक साड़ी
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ के साड़ी कलेक्शन बेहद ही लाजवाब है। एक्ट्रेस का साड़ी डिजाइन लड़कियों के दिलों में छा गया है। अगर एक्ट्रेस की यह रेड साड़ी आप क्रिसमस डे में कैरी करते है तो सब आपकी तरीफे करेगें। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।