Mole on body : अगर शरीर के इन हिस्सों पर है तिल, तो मिलेगा धन और प्रेम, जानें क्या है आपके चिन्हों का महत्व?

Mole on body : मान्यता है कि तिल का स्थान यह दर्शाता है कि व्यक्ति को जीवन में कितना धन, सफलता और सुख-संपत्ति या प्रेम प्राप्त होगा। यदि आपके.....

Mole on body : ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में तिल का विशेष महत्व बताया गया है। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मौजूद तिल व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और भाग्य के बारे में संकेत देते हैं। मान्यता है कि तिल का स्थान यह दर्शाता है कि व्यक्ति को जीवन में कितना धन, सफलता और सुख-संपत्ति या प्रेम प्राप्त होगा। यदि आपके हाथों, माथे, पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों पर तिल है, तो यह आपके भविष्य से जुड़ी कई अहम जानकारियां दे सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल का क्या अर्थ होता है।

दाहिने हाथ की हथेली पर तिल

दाहिने हाथ की हथेली पर तिल है तो यह तिल धन, ऐश्वर्य और सफलता का संकेत देता है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में मेहनत का पूरा फल मिलता है।

बाईं हथेली पर तिल

बाईं हथेली पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

हथेली के मध्य में तिल

हथेली के मध्य में तिल का मतलब है, कि हथेली के बीच में तिल का यह तिल धन संचय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से स्थिर रहते हैं।

माथे के बीच में तिल

माथे के बीच में तिल का मतलब ऐसा माना जाता है, कि तिल बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

भौंहों के ऊपर तिल

भौंहों के ऊपर तिल यह दर्शाता है कि व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली होता है और उसे जीवन में सफलता जल्दी मिलती है।

ठुड्डी पर तिल 

ठुड्डी पर तिल यह इंगित करता है कि व्यक्ति जिद्दी और दृढ़ निश्चयी होता है। ऐसे लोग अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं।

गले पर तिल

यह तिल संपत्ति, धन और सुखी जीवन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है।

छाती पर तिल

यह बताता है कि व्यक्ति विलासी प्रवृत्ति का होता है और उसे भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती।

पीठ पर तिल

यह इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति ईमानदार और भरोसेमंद होता है।

पैरों पर तिल

ऐसा व्यक्ति यात्रा का शौकीन होता है और जीवन में कई जगहों पर घूमने का अवसर प्राप्त करता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Exit mobile version