Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गणतंत्र दिवस के दिन दिखना है खूबसूरत और स्टाइलिश तो पहने इस तरह के कपड़े

Republic Day Fashion: गणतंत्र दिवस के दिन दिखना है खूबसूरत और स्टाइलिश तो पहने इस तरह के कपड़े

हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस काफी धूम-धाम और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन बारत में संविदान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के दिन सभी जगह तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है। अब ऐसे में लोग ज्यादातर एथनिक वियर पहनना पसंद करते है। खासकर अपने कॉलेज और ऑफिस जाते वक्त। इस दिन तिरंगे के रंग के कपड़े पहनने का काफी क्रेज है। लड़किया एक हफ्ते पहले से ही इसके लिए तैयारियां करने लगती हैं।

आज ये खबर आपके लिए है कि जिसमें आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह के अटायर और एक्सेसरीज पहनकर आप ना सिर्फ अलग दिखेंगी बल्कि ये आपके गणतंत्र दिवस के लुक को कंप्लीट करेगा। इस दिन आप अपने दोस्तों या फिर सहकर्मचारियों के साथ मिलकर ट्राई कलर पहन सकती हैं। आज की खबर में हम आपको ट्राई कलर से जुडे कुछ टिप्स भी देंगे। एथनिक वियर में बेहतर ऑप्शन है सफेद कुर्ता।

सफेद कुर्ता पहनकर आप दिखेंगी बेहद खूबसूरत

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन लड़कियों के लिए व्हाइट कलर का कुर्ता एक काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ व्हाइट पेंट पहनकर आप इस ऑल व्हाइट लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अगरआपोक ये सिंपल लग रहा है तो इसके साथ ऑरेंज रंग का दुप्ट्टा काफी खिलकर आएगा। चाहें आप जींस पहन रहीं हो या फिर सूट, ट्रॅाई कलर का दुप्ट्टा सभी के ऊपर काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप ब्रैसलेट या फिर फॉर्मल घड़ी भी काफी अच्छी लगेगी।

इंडो वेस्टर्न लुक देगा आपको खूबसूरत लुक

जब आपको पहनने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा तो साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। इसे पहन कर आप ना सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी बल्कि अगर आप इसे इंडो वेस्टर्न तरीके से पहनती हैं तो आप स्टाइलिश भी लगने लगेंगी।

फॉर्मल वॉच और एक हाथ में बैंग्लस

अगर आप व्हाइट साड़ी के साथ ऑरेंज और ग्रीन कलर की एक्सेसरीज पहनती हैं तो ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा। हाथों में बैंगल्स आपके एथनिक लुक को कंप्लीट करने में मददगार होते हैं। अगर एथनिक वियर के साथ आप एक हाथ में फॉर्मल वॉच और एक हाथ में बैंग्लस पहन सकती हैं।

Exit mobile version