• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

Women Safety:अगर आप अकेली हैं, तो इन शहरों में बेफिक्र होकर रहे,यह हैं महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर

भारत में बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहर अच्छी सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट, और सुविधाओं की वजह से महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।

by Sadaf Farooqui
May 6, 2025
in लाइफस्टाइल
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Safest Cities for Women in India: भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है और इसमें लगभग आधी जनसंख्या महिलाएं हैं। आज की महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई, नौकरी और बिजनेस तक हर फील्ड में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन इसी के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोई न कोई घटना सुनने को मिलती है, जिससे डर लगने लगता है। ऐसे में किसी महिला के लिए अकेले रहना या किसी दूसरे शहर में जाना आसान फैसला नहीं होता।अगर आप एक महिला हैं और किसी नए शहर में पढ़ाई, काम या किसी और वजह से जाने की सोच रही हैं, तो इस लेख में हम आपको उन शहरों के बारे में बताएंगे, जो भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।

बेंगलुरु (कर्नाटक)

बेंगलुरु, जिसे भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है, TCWI 2025 की रिपोर्ट में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। यह शहर आईटी हब के रूप में जाना जाता है और यहां देशभर से लोग आते हैं। बेंगलुरु की कई रिहायशी इमारतें और दुकानों पर 24 घंटे CCTV कैमरे लगे रहते हैं, जिससे महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। यहां बस और मेट्रो की सुविधा भी अच्छी है और कई सेफ्टी ऐप्स भी मदद के लिए उपलब्ध हैं।

Related posts

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

August 7, 2025
kitchen tips for monsoon

Kitchen Tips: Monsoon में आटे को कीड़ों से कैसे बचाए जानिए किचन को सुरक्षित रखने के आसान घरेलू उपाय

August 6, 2025

चेन्नई (तमिलनाडु)

चेन्नई, तमिलनाडु की राजधानी, भी महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों में गिना जाता है। यहां महिलाओं के लिए अपराध दर काफी कम है। यह शहर तकनीकी शिक्षा और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है। कई सर्वे में चेन्नई को महिला सुरक्षा के मामले में टॉप रैंक मिला है।

पुणे (महाराष्ट्र)

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां का वातावरण साफ-सुथरा और शांत है। महिलाओं के लिए यह शहर सुरक्षित और सहयोगी माहौल देता है। यहां शिक्षा, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के अच्छे मौके मिलते हैं। साथ ही, महिलाओं के लिए स्पेशल पुलिस और अच्छा लोकल ट्रांसपोर्ट इसे और सुरक्षित बनाता है।

हैदराबाद (तेलंगाना)

हैदराबाद एक और ऐसा शहर है जो महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां अपराध दर दूसरे बड़े शहरों की तुलना में कम है। रोजगार, अच्छी सड़कों और मजबूत कानून व्यवस्था की वजह से यह शहर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराता है।

मुंबई (महाराष्ट्र)

मुंबई, जिसे “सिटी दैट नेवर स्लीप्स” कहा जाता है, महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद शहर है। यहां रात में भी महिलाएं बिना डर के घूम सकती हैं। मुंबई पुलिस की सक्रियता, 24×7 लाइफस्टाइल और बेहतर ट्रांसपोर्ट इसे महिलाओं के लिए आदर्श बनाते हैं। यहां हर समय लोग मौजूद रहते हैं जिससे महिलाओं को अकेलापन महसूस नहीं होता।

Tags: Indian Citieswomen safety
Share196Tweet123Share49
Previous Post

सरकार की नई मुहिम बिजली की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा सिर्फ एक टेम्प्रेचर सेटिंग से,जानिए AC चलाने का सही तरीका

Next Post

Pulitzer Awards 2025 : साहित्य, रंगमंच और रिपोर्टिंग के बेहतरीन कामों को मिला कौन सा अंतरराष्ट्रीय इनाम

Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Next Post
Pulitzer award 2025 winners list

Pulitzer Awards 2025 : साहित्य, रंगमंच और रिपोर्टिंग के बेहतरीन कामों को मिला कौन सा अंतरराष्ट्रीय इनाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version