Best Places to Visit in Goa: गोवा भारत की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहाँ सिर्फ सुनहरे समुद्र किनारे और मस्ती भरी नाइटलाइफ ही नहीं, बल्कि इसकी संस्कृति, हरियाली और स्वादिष्ट खाने की वजह से भी यह जगह अलग पहचान रखती है। अगर आप अभी तक गोवा नहीं गए हैं, तो अपने दोस्तों के साथ एक बार ज़रूर जाने का प्लान बनाइए। यहाँ की सुंदर जगहें और मजेदार एक्टिविटीज आपको एक यादगार ट्रिप का अनुभव कराएँगी। आइए जानते हैं गोवा में घूमने लायक बेहतरीन जगहें और यहाँ आने का सही समय।
घूमने का सबसे अच्छा समय
गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है। इस समय मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ज्यादा उमस भरा। समुद्र किनारे घूमना और दर्शनीय जगहों का आनंद लेने के लिए यह समय परफेक्ट है। अप्रैल और मई में काफी गर्मी रहती है, जबकि जून से सितंबर के बीच भारी बारिश होती है। हरे-भरे नजारे देखने और भीड़ से बचना चाहें तो मानसून का समय भी अच्छा माना जाता है।
गोवा की पाँच बेहतरीन जगहें
बागा और कलंगुट बीच
ये बीच गोवा की जान हैं। यहाँ आप जेट स्की, बनाना राइड और पैरासेलिंग जैसे रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। शाम को ‘क्यूरलीज’ जैसे मशहूर बीच शैक्स पर पार्टी का मजा लें और स्वादिष्ट सीफूड का आनंद जरूर करें।
ओल्ड गोवा के चर्च
ओल्ड गोवा यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहाँ गोवा के पुर्तगाली इतिहास की झलक मिलती है। बेसिलिका ऑफ बोम जीसस और सेंट कैथेड्रल चर्च यहाँ की खास जगहें हैं, जहाँ की वास्तुकला देखने लायक है।
दूधसागर वॉटरफॉल
यह भारत के सबसे ऊँचे और सुंदर झरनों में से एक है। यहाँ ट्रेकिंग का आनंद लेते हुए आप झरने तक पहुँच सकते हैं। चाहें तो जीप सफारी का भी ऑप्शन है।
फोर्ट अगुआड़ा
17वीं सदी में बना यह किला अरब सागर का शानदार नज़ारा दिखाता है। यहाँ का लाइटहाउस और ऐतिहासिक दीवारें फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन हैं। पास का सिनक्वेरिम बीच भी शांत और सुंदर है।
अंजुना बीच और मार्केट
यह जगह अपने बोहेमियन स्टाइल और फ्ली मार्केट के लिए जानी जाती है। यहाँ हैंडीक्राफ्ट, कपड़े, ज्वेलरी और अन्य यादगार चीजें खरीद सकते हैं। शाम को समुद्र किनारे बने शैक्स में बैठकर आराम कर सकते हैं।
ट्रैवल टिप्स
लोकल ट्रांसपोर्ट, घूमने के लिए बाइक या स्कूटर किराए पर लेना आसान और किफायती तरीका है।
खान-पान, गोवा के स्थानीय व्यंजन जैसे फिश करी राइस, प्रॉन बाल्चाओ और पोर्क विंडालू जरूर ट्राई करें।
सुरक्षा,समुद्र में तैरते समय लाइफगार्ड द्वारा चिन्हित सुरक्षित क्षेत्रों में ही जाएँ।