Vitamin E for Skin: विटामिन ई को अक्सर “ब्यूटी विटामिन” कहा जाता है क्योंकि यह त्वचा की कई समस्याओं में राहत दिलाता है। यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन की मरम्मत करने, उसे पोषण देने और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। त्वचा इसे अच्छे से सोख लेती है जिससे इसका असर जल्दी दिखने लगता है। अब सवाल उठता है कि विटामिन ई को खाना बेहतर है या उसे स्किन पर लगाना? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
त्वचा के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कैसे करें?
विटामिन ई का फायदा आप दो तरीकों से ले सकते हैं। एक तो इसे अपनी स्किन पर लगाकर और दूसरा इसे डाइट में शामिल करके। दोनों ही तरीके फायदेमंद होते हैं, लेकिन स्किन पर लगाने से असर जल्दी नजर आता है।
विटामिन ई के स्किन पर लगाने के फायदे
रूखी त्वचा को देता है नमी
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या फटी हुई है तो विटामिन ई से बनी क्रीम या ऑयल लगाने से स्किन को अच्छी नमी मिलती है। यह स्किन की बनावट को बेहतर बनाता है।
दाग-धब्बों को करता है हल्का
एक्ने या चोट के बाद स्किन पर जो निशान रह जाते हैं, उन्हें हल्का करने में विटामिन ई काफी मदद करता है। यह नई स्किन सेल्स बनने में मदद करता है जिससे दाग धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।
सनबर्न और टैनिंग से राहत
विटामिन ई सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह स्किन को टैनिंग से बचाने के साथ-साथ सनबर्न के असर को भी कम करता है और स्किन की रंगत निखारता है।
सेंसिटिव स्किन के लिए फायदेमंद
जिनकी स्किन जल्दी एलर्जी या जलन से परेशान हो जाती है, उनके लिए विटामिन ई एक राहत बन सकता है। यह जलन, रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद करता है।
विटामिन ई खाने से होने वाले फायदे
विटामिन ई सिर्फ लगाने से ही नहीं, खाने से भी स्किन को अंदर से मजबूत बनाता है। यह शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्वों से लड़कर त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है। हालांकि, इसे सप्लीमेंट के रूप में लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
विटामिन ई से भरपूर चीजें खाएं
विटामिन ई पाने के लिए आप सूरजमुखी के बीज, बादाम, पालक, और वनस्पति तेल को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। ये चीजें ना सिर्फ स्किन बल्कि पूरे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।
विटामिन ई को लगाने से स्किन पर तुरंत असर दिखता है, जबकि खाने से इसका असर अंदर से आता है और लंबे समय तक रहता है। दोनों तरीकों को संतुलित रूप से अपनाना सबसे सही तरीका है। लेकिन हर स्किन टाइप अलग होती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। न्यूज1 इंडिया इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता।