Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

New Rule 2025: नए साल में LPG, पेंशन और डिजिटल पेमेंट में होंगे ये अहम बदलाव, यहां जान लें सब कुछ

New Rule From 1st January: साल 2024 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और नए साल 2025 का स्वागत करने की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं। 1 जनवरी 2025 से देश में कई अहम....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 26, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Rule From 1st January: साल 2024 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और नए साल 2025 का स्वागत करने की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं। 1 जनवरी 2025 से देश में कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो हर घर और हर व्यक्ति की जेब पर असर डाल सकते हैं। इनमें रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई पेमेंट और पेंशन के नए नियम शामिल हैं।

रसोई गैस और हवाई ईंधन की कीमतों में बदलाव

1 जनवरी से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करेंगी। हाल के दिनों में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कई बदलाव हुए हैं, जबकि 14 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। इस बार कीमतों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, हवाई ईंधन की कीमतों में भी संशोधन संभव है।

RELATED POSTS

महंगाई की मार जारी, फिर बढ़ी LPG की कीमतें, जानें कितनी महंगी हुई गैस

महंगाई की मार जारी, फिर बढ़ी LPG की कीमतें, जानें कितनी महंगी हुई गैस

October 1, 2024
LPG Price Hike

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत

September 1, 2024

ईपीएफओ के पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत

ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने पेंशनर्स के लिए नए नियम लागू करने की घोषणा की है। अब पेंशनर्स अपनी पेंशन किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे, और इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। यह नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगा और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।

यूपीआई 123पे की लिमिट में वृद्धि

आरबीआई द्वारा फीचर फोन यूजर्स के लिए शुरू किए गए यूपीआई 123पे की ट्रांजैक्शन लिमिट को 1 जनवरी से बढ़ाया जा रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म से 10,000 रुपये तक का ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा, जबकि पहले यह लिमिट 5,000 रुपये थी। यह फीचर फोन यूजर्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट को और आसान बनाएगा।

शेयर बाजार में एक्सपायरी डेट का बदलाव

शेयर बाजार के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 और बैंकेक्स के मंथली एक्सपायरी शुक्रवार के बजाय मंगलवार को होगी। तिमाही और छमाही कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी भी अब महीने के आखिरी मंगलवार को होगी। वहीं, एनएसई इंडेक्स ने निफ्टी 50 मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए गुरुवार का दिन तय किया है।

किसानों को मिलेगा बिना गारंटी का लोन

नए साल से किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह सीमा 1.6 लाख रुपये थी। आरबीआई द्वारा यह कदम किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने और उनके बोझ को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। 1 जनवरी 2025 से लागू होने वाले ये बदलाव देश के हर वर्ग को प्रभावित करेंगे और आर्थिक क्षेत्र में नए बदलाव लाएंगे।

Tags: LPG
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

महंगाई की मार जारी, फिर बढ़ी LPG की कीमतें, जानें कितनी महंगी हुई गैस

महंगाई की मार जारी, फिर बढ़ी LPG की कीमतें, जानें कितनी महंगी हुई गैस

by Kirtika Tyagi
October 1, 2024
0

LPG Cylinder :  1 अक्टूबर 2023 की सुबह, लाखों लोगों के लिए महंगाई की एक नई समस्या उभरी है। एलपीजी...

LPG Price Hike

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत

by Mayank Yadav
September 1, 2024
0

LPG Price Hike: आज यानी महीने के पहले दिन से LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. जी हां… ऑयल...

Five including three children died due to LPG cylinder explosion, know how the incident happened

LPG सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत, जानिए कैसे घटी घटना

by Gautam Jha
March 6, 2024
0

लखनऊ। जिले के काकोरी क्षेत्र में मंगलवार रात LPG सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के करीब पांच लोगों की...

LPG Cylinder price: मजदूर दिवस पर 171.50 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अपने शहर के नए रेट

by Anu Kadyan
May 1, 2023
0

मजदूर दिवस पर सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी है।...

व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करी कटौती, जानें कितनी होगी नई कीमत

by Sarthak Arora
April 1, 2023
0

महंगाई की मार में मिली राहत आज एक अप्रेल से सरकार ने दी व्यापारियों को मंहगाई से राहत की सांस।...

Next Post
mahakumbh 2025 security

Mahakumbh : जल,थल, और नभ पर होगी UP पुलिस की पैनी निगाह, पानी में भी होगी सुरक्षा की पूरी गारंटी

Haryana News

Haryana News : यमुनानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दो की मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version