Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

LSG vs CSK: लखनऊ ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया, फिर भी धोनी का 101 मीटर का छक्का चर्चा में

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 20, 2024
in Breaking, IPL 2023, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS
LSG vs CSK
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) हार गई, लेकिन अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को चौके और छक्के लगाकर झूमने पर मजबूर कर दिया।

How to check up board result 2024 : यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने और मोबाइल पर परिणामों को देखने का तरीका

RELATED POSTS

IPL 2024 : धोनी के मैच पर संकट के बादल, इस वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

IPL 2024 : धोनी के मैच पर संकट के बादल, इस वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

April 5, 2024
IPL 2024 : धोनी की आतिशबाजी के वावजूद हारी सीएसके, फिर भी स्टेडियम में जश्न

IPL 2024 : धोनी की आतिशबाजी के वावजूद हारी सीएसके, फिर भी स्टेडियम में जश्न

April 1, 2024

धोनी ने लगाया 101 मीटर का धमाकेदार छक्का

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने तूफानी अंदाज का जलवा दिखाया और शानदार बल्लेबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों में 311.11 के स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, धोनी के एक छक्के की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। धोनी ने ऐसा छक्का लगाया कि गेंद आसमान चीरती हुई स्टेडियम में मौजूद फैन्स के बीच जा गिरी। धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज यश ठाकुर की गेंद पर 101 मीटर का लंबा छक्का लगाया।

The beauty! The form the power! Who says this man is 42!!!!

Dhoni smashed a powerful 6 and audience is in awe!!

Thala just being Thala!#CSKvLSG #DHONI𓃵 pic.twitter.com/a5BmPU2HxV

— Ria (@Ria_SereneVerse) April 19, 2024

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी ने यश ठाकुर के इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा छक्का लगाया कि गेंद आसमान चीरती हुई स्टेडियम में मौजूद फैन्स के बीच जा गिरी। महेंद्र सिंह धोनी का यह छक्का 101 मीटर लंबा था। यश ठाकुर ने गेंद को राउंड द विकेट से धोनी की तरफ फेंका, जिस पर माही ने जोरदार प्रहार किया। महेंद्र सिंह धोनी के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

LSG vs CSK:

लखनऊ ने चेन्नई को हराया LSG vs CSK

लखनऊ (एलएसजी) ने कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आसान आठ विकेट की जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने 6 गेंद शेष रहते हुए 180 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

The #LSG skipper looks in tremendous touch ✨@LucknowIPL inch closer to the 100-run mark 👌👌

Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #LSGvCSK | @klrahul pic.twitter.com/Ac3KJ1u1NP

— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024

केएल राहुल ने 82 रन की पारी खेली जबकि डिकॉक ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सात मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के भी सात मैचों में आठ अंक हैं। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) तीसरे स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पांचवें स्थान पर है।

Tags: #msdhoniLSG vs CSK
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

IPL 2024 : धोनी के मैच पर संकट के बादल, इस वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

IPL 2024 : धोनी के मैच पर संकट के बादल, इस वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

by Gautam Jha
April 5, 2024

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल सीज़न 2024 के आज होने वाले दक्षिण डर्बी...

IPL 2024 : धोनी की आतिशबाजी के वावजूद हारी सीएसके, फिर भी स्टेडियम में जश्न

IPL 2024 : धोनी की आतिशबाजी के वावजूद हारी सीएसके, फिर भी स्टेडियम में जश्न

by Gautam Jha
April 1, 2024

विशाखापत्तनम। दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर 20 रन की जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024...

CSK vs RCB Live Streaming: The first clash of IPL will be between Chennai and RCB, know where you will be able to watch the free live match.

CSK vs RCB Live Streaming : चेन्नई और आरसीबी के बीच होगी IPL की पहली भिड़ंत, जानिए कहां देख पाएंगे फ्री लाइव मैच

by Gautam Jha
March 22, 2024

नई दिल्ली। आईपीएल के 17 वें सीजन में आज सीएसके का मुकाबला आरसीबी (CSK vs RCB Live )के साथ होगा।...

IPL 2024: After Hardik, second big blow to Gujarat, now this veteran is out of the team

IPL 2024 : हार्दिक के बाद गुजरात को दूसरा बड़ा झटका, अब ये दिग्गज हुआ टीम से बाहर

by Gautam Jha
February 22, 2024

नई दिल्ली। (IPL 2024) आईपीएल के सुरू होने में अब महज एक महीने का समय रह गया है। कुछ दिनों...

SURYAKUMAR YADAV IPL SALERY: 13 सीजन में इतने करोड़ की कमाई, SRH से MI तक ये रहा सूर्या का सफर

by Vikas Baghel
May 26, 2023

भारत के 360 डिग्री प्लेयर और दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अबतक IPL सैलेरी से ही...

Next Post
Elon Msuk

Elon Msuk in India: टेस्ला के CEO एलन मस्क ने अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया; नई तिथियों की घोषणा अभी भी बाकी

Punjab, Sangroor

Punjab : पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच छिड़ा खूनी संग्राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version