LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) हार गई, लेकिन अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को चौके और छक्के लगाकर झूमने पर मजबूर कर दिया।
धोनी ने लगाया 101 मीटर का धमाकेदार छक्का
महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने तूफानी अंदाज का जलवा दिखाया और शानदार बल्लेबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों में 311.11 के स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, धोनी के एक छक्के की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। धोनी ने ऐसा छक्का लगाया कि गेंद आसमान चीरती हुई स्टेडियम में मौजूद फैन्स के बीच जा गिरी। धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज यश ठाकुर की गेंद पर 101 मीटर का लंबा छक्का लगाया।
The beauty! The form the power! Who says this man is 42!!!!
Dhoni smashed a powerful 6 and audience is in awe!!
Thala just being Thala!#CSKvLSG #DHONI𓃵 pic.twitter.com/a5BmPU2HxV
— Ria (@Ria_ScoobiCutee) April 19, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी ने यश ठाकुर के इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा छक्का लगाया कि गेंद आसमान चीरती हुई स्टेडियम में मौजूद फैन्स के बीच जा गिरी। महेंद्र सिंह धोनी का यह छक्का 101 मीटर लंबा था। यश ठाकुर ने गेंद को राउंड द विकेट से धोनी की तरफ फेंका, जिस पर माही ने जोरदार प्रहार किया। महेंद्र सिंह धोनी के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लखनऊ ने चेन्नई को हराया LSG vs CSK
लखनऊ (एलएसजी) ने कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आसान आठ विकेट की जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने 6 गेंद शेष रहते हुए 180 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
The #LSG skipper looks in tremendous touch ✨@LucknowIPL inch closer to the 100-run mark 👌👌
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #LSGvCSK | @klrahul pic.twitter.com/Ac3KJ1u1NP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024
केएल राहुल ने 82 रन की पारी खेली जबकि डिकॉक ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सात मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के भी सात मैचों में आठ अंक हैं। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) तीसरे स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पांचवें स्थान पर है।