Lucknow news: थाईलैंड में बीवी की बाथटब में मिली लाश, पति पर जहरीली दवा देने का शक

लखनऊ की प्रियंका शर्मा की थाईलैंड के होटल के बाथ टब में मौत हो गई। उनके पिता ने आरोप लगाया कि पति आशीष ने जहरीली दवा देकर प्रियंका को मारा। प्रियंका का लाश वहीं छोड़कर आशीष भारत लौट आया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए है।

Priyanka Sharma death

Lucknow news: लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। वृंदावन योजना के एल्डिको सौभाग्यम की रहने वाली प्रियंका शर्मा की थाईलैंड के एक होटल के बाथटब में अजीब हालात में मौत हो गई। प्रियंका अपने डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव और बेटे के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं।लेकिन अब उनकी मौत पर कई सवाल उठ रहे है।

परिवार का आरोप

प्रियंका के बाप सत्यनारायण शर्मा ने ये साजिश के तहत हुई हत्या बताई उन्होंने अपने दामाद आशीष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आशीष ने अपने डॉक्टर होने का गलत फायदा उठाते हुए प्रियंका को जहरीली दवा देकर मार डाला। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका की शादी 2017 में हुई थी और शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। उनका ये भी कहना है कि आशीष के दूसरी औरतों के साथ भी संबंध थे और जब प्रियंका इसका विरोध करती थी, तो वह उसे मानसिक तौर पर परेशान करता था।

शव वहीं छोड़कर लौट आया पति

प्रियंका के बाप ने यह भी खुलासा किया कि 8 जनवरी को आशीष ने फोन पर प्रियंका की मौत की जानकारी दी। उसने बताया कि प्रियंका बाथटब में डूब गई। इसके बाद आशीष प्रियंका का शव थाईलैंड में ही छोड़कर भारत लौट आया। इससे एक दिन पहले 7 जनवरी को, प्रियंका ने खुद अपने पिता को फोन कर बताया था कि आशीष ने उसे कुछ ऐसा खिलाया है जिससे वह बेहद असहज महसूस कर रही है। अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आई।

पुलिस की जांच और परिवार की उम्मीद

फिलहाल लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रियंका के शव के भारत लौटने का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही सच सामने आ पाएगा। प्रियंका के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

प्रियंका के चाहने वालों को न्याय की उम्मीद

प्रियंका पटना एम्स के अकाउंट विभाग में कम करती थीं
जबकि उनके पति आशीष उरई मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट हैं। उनकी शादी को 6 साल हुए थे और उनका एक बेटा भी है। प्रियंका के परिवार और दोस्तों को न्याय की उम्मीद है। पुलिस भी पूरी कोशिश कर रही है कि वे इस मामले में सच्चाई सामने लाएं।

Exit mobile version